कपिल शर्मा के शो में उड़ा रवींद्रनाथ टैगोर का मजाक? भड़का बंगाली संगठन, मेकर्स को भेजा कानूनी नोटिस
The Great Indian Kapil Show: कपिल शर्मा के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ पर रवींद्रनाथ टैगोर का अपमान करने का आरोप लगाया है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

The Great Indian Kapil Show: कपिल शर्मा का शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ इन दिनों एक कानूनी पचड़े में फंस गया है। नेटफ्लिक्स शो के ऊपर एक हालिया एपिसोड में रवींद्रनाथ टैगोर का अपमान करने का आरोप लगाया है। इस एपिसोड में फिल्म ‘दो पत्ती’ की टीम से काजोल, कृति सेनन और शाहीर शेख बतौर गेस्ट बनकर आए थे।
इस एपिसोड में कुछ ऐसा हो गया जिसके बाद बंगाली समुदाय ने नोबेल पुरस्कार विजेता पर की गई "अपमानजनक" टिप्पणियों पर नाराजगी जताई और साथ ही मेकर्स से माफी मांगने को कहा है।
‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में उड़ा टैगोर का मजाक?
ये बवाल एपिसोड में कृष्णा अभिषेक के सेगमेंट में हुआ था। दरअसल, कॉमेडियन बंगाली लहजे में जैकी श्रॉफ की नकल कर रहे थे। वो काजोल से बात कर रहे थे जो एक बंगाली हैं। इसी दौरान, वो टैगोर के प्रतिष्ठित देशभक्ति गीत ‘एकला चलो रे’ को अलग फनी ट्विस्ट देकर गाने लगते हैं।
कृष्णा अभिषेक गाने का जिक्र करते हुए बोलते हैं- "अकेला नहीं चलने का। एक दिन मैं अकेला चल रहा था और पांच कुत्ते मेरे पीछे पड़ गए। मैं जानता हूं मैंने कैसे अपने आपको बचाया है।" अब उनका ये मजाक बंगाली समुदाय को पसंद नहीं आया और उन्होंने इसे अपमानजनक करार दिया है।
Advertisement
नेटफ्लिक्स को भेजा गया कानूनी नोटिस
इसे रवींद्रनाथ टैगोर का अपमान बताते हुए बंगाली समुदाय के अंदर काफी नाराजगी देखी जा रही है और इसे लेकर अब नेटफ्लिक्स को कानूनी नोटिस भी भेज दिया गया है। बोंगो भाषी महासभा फाउंडेशन द्वारा भेजे गए कानूनी नोटिस में आरोप लगाया गया है कि ‘नोबेल पुरस्कार विजेता के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां की गईं, जिससे धार्मिक और सांस्कृतिक भावनाओं को ठेस पहुंचने का खतरा है’।
इस बीच, नेटफ्लिक्स ने कानूनी नोटिस का जवाब देते हुए कहा है कि ये कॉमेडी शो पूरी तरह से मनोरंजन के उद्देश्य से है और इसमें किसी व्यक्ति या समुदाय को लक्षित किए बिना पैरोडी और स्केच पेश किए जाते हैं।