'गंदी बात' में नाबालिग लड़कियों की अश्लील वीडियो...एकता कपूर पर पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज
Ekta Kapoor: मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। जानिए क्या है पूरा मामला-
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Ekta Kapoor: मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। ये मामला ऑल्ट बालाजी की वेब सीरीज ‘गंदी बात’ से जुड़ा हुआ है जिसके एक एपिसोड ने कपूर की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मां-बेटी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
वेब सीरीज ‘गंदी बात’ में काफी एडल्ट कंटेंट दिखाया गया है जिसके बाद इसे लेकर काफी विवाद भी हो चुका है। सामने आई जानकारी की माने तो, ‘गंदी बात’ के सीजन 6 के एक एपिसोड में नाबालिग लड़कियों के कुछ अश्लील सीन दिखाए गए थे जिसके बाद अब एकता कानूनी मुसीबत में फंस चुकी हैं।
एकता कपूर के खिलाफ लगा पोक्सो एक्ट
मुंबई के MHB पुलिस स्टेशन में ऑल्ट बालाजी टेलीफिल्म लिमिटेड की निर्माता एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ आईपीसी की धारा 295- A, इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट 2000 और पॉक्सो एक्ट की धारा 13 और 15 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा, इस एपिसोड को वुमन प्रोहिबिशन एक्ट 1986 और सिगरेट-अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 जैसे कानूनों का भी उल्लंघन माना गया है।
जिस एपिसोड के खिलाफ पुलिस केस दर्ज कराया गया है, वो रिलीज के वक्त भी कंट्रोवर्सी का शिकार हो गया था। यही कारण है कि अब ये एपिसोड स्ट्रीमिंग के लिए ऐप ऑल्ट बालाजी पर उपलब्ध ही नहीं है।
Advertisement
ये भी पढे़ंः कभी गुजरात के जाम साहब के दिलों की रानी थीं माधुरी, इस घटना के बाद खत्म कर लिया अजय जडेजा से रिश्ता