अपडेटेड 21 January 2026 at 14:58 IST
Panchayat Season 5 Release Date: पंचायत सीजन 5 कब होगी रिलीज, 'सचिव जी' नौकरी करेंगे या फुलेरा में रहेंगे? फैंस को बेसब्री से इंतजार
Panchayat Season 5 Release Date: फुलेरा गांव की कहानी फिर से लौट रही है, जिसमें सचिव जी का संघर्ष और गांव की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। पंचायत ने अपनी सादगी से दर्शकों के दिलों को जीता है। अब फैंस को सीजन 5 का बेसब्री से इंतजार है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Panchayat Season 5 Release Date: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आजकल एक्शन, थ्रिलर और ड्रामा से भरी वेब सीरीज का बोलबाला है। लेकिन पंचायत जैसी सीरीज ने अपनी सादगी से दर्शकों का दिल जीता है। फुलैरा गांव की रोजमर्रा की जिंदगी, हल्की-फुल्की कॉमेडी और भावनात्मक गहराई ने इसे अलग मुकाम दिया है। चार सफल सीजन के बाद अब फैंस सीजन 5 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
सीजन 4 का रीकैप, आखिर में क्या हुआ?
पंचायत सीजन 4 में फुलैरा की राजनीति में बड़ा बदलाव देखा गया। क्रांति देवी ने प्रधान चुनाव जीता, जबकि मंजू देवी को हार मिली। सचिव जी (अभिषेक त्रिपाठी) ने कैट परीक्षा पास की, जो उनके करियर के लिए बड़ा कदम था। लेकिन यह सफलता एक सवाल छोड़ गई कि, क्या वे फुलैरा छोड़ेंगे या यहीं रहेंगे? रिंकी और सचिव जी के बीच बढ़ती नजदीकियां भी कहानी को रोमांचक बनाती रहीं।
सीजन 5 में क्या होगा खास?
सीजन 5 की कहानी सचिव जी के फैसले पर केंद्रित रहेगी। क्योंकि कैट पास करने के बाद करियर और गांव के अपनेपन के बीच सचिव जी उलझते नजर आ सकते हैं। रिंकी के साथ उनका रिश्ता और मजबूत हो सकता है। नई प्रधान क्रांति देवी की भूमिका बढ़ेगी, जिसमें गांव की राजनीति, चुनौतियां और कॉमेडी का भरपूर मजा होगा। बनराकस और बिनोद जैसे किरदारों की वापसी से हंसी-मजाक बढ़ेगा।
Panchayat Season 5 पर काम शुरू
अब दर्शकों के लिए सबसे बड़ी खबर यह है कि Panchayat Season 5 पर काम शुरू हो चुका है। शो में रिंकी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री Sanvikaa ने कन्फर्म किया है कि सीजन 5 की राइटिंग जारी है। Sanvikaa के मुताबिक, 'Panchayat Season 5' की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अगर सब कुछ सही रहा तो सीजन 5 2026 यानी मई-जून 2026 तक रिलीज हो सकता है।'
Advertisement
फुलैरा के किरदार और उनकी कहानियां
पंचायत की ताकत उसके सहायक किरदारों में है। विकास, प्रह्लाद चा, मंजू देवी और बाकी गांववासी सचिव जी के फैसले से प्रभावित होंगे। छोटी-छोटी घटनाएं, भावनाएं और रोज की परेशानियां कहानी को जीवंत बनाएंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह सीजन अपनेपन और सुकून पर फोकस करेगा।
रिलीज टाइम और कहां होगी रिलीज?
मेकर्स ने अभी आधिकारिक रिलीज डेट की घोषणा नहीं की है। लेकिन रिपोर्ट्स बताती हैं कि पंचायत सीजन 5 2026 में रिलीज होगी, मई या जून के आखिर तक आ सकता है। पिछले सीजनों की तरह यह अमेजन प्राइम वीडियो पर ही स्ट्रीम होगा।
Advertisement
सोशल मीडिया पर फैंस सीजन 5 को लेकर उत्साहित हैं। कई पूछ रहे हैं कि क्या यह आखिरी सीजन होगा? कुछ का कहना है कि कहानी प्रह्लाद की विधायकी जीत पर खत्म हो सकती है। मीम्स में बनराकस और बिनोद को 'पंचायत सीजन 5' का हिस्सा बताते हुए मजाकिया पोस्ट शेयर हो रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'पंचायत सीजन 5 ट्रेलर' के साथ गांव की राजनीति का वीडियो शेयर किया।
क्यों देखें पंचायत सीजन 5?
यह सीजन उन दर्शकों के लिए खास होगा जो ओटीटी पर सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि जिंदगी की सच्चाई और हल्कापन चाहते हैं। बिना ज्यादा ड्रामा के यह दिल को छू लेगी। भारतीय दर्शकों के लिए यह गांव की जड़ों से जुड़ी कहानी है।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 21 January 2026 at 14:58 IST