अपडेटेड 2 September 2025 at 14:24 IST

OTT Horror Films: हॉरर फिल्मों के हैं शौकीन तो ये 5 डरावनी फिल्में देख कांप जाएगी आपकी रूह...

OTT Horror Films: अगर आप भी उन लोगों में से हैं जिन्हें डरावनी फिल्में देखना पसंद है तो ओटीटी प्लेटफॉर्म ने आपके लिए हॉरर की दुनिया खोल दी है। आजकल ओटीटी पर ऐसी-ऐसी हॉरर फिल्में मौजूद हैं जिन्हें देखने के बाद रोंगटे खड़े हो जाएंगे। इतना ही नहीं आप हनुमान चालीसा पढ़ने पर मजबूर हो जाएंगे। आइए इस लेख में विस्तार से हम आपको ऐसी 5 हॉरर फिल्मों के बारे में विस्तार बताएंगे।

Follow : Google News Icon  
OTT Horror Films
OTT Horror Films | Image: IMDb

OTT Horror Films: अगर आप भी उन लोगों में से हैं जिन्हें डरावनी फिल्में देखना पसंद है तो ओटीटी प्लेटफॉर्म ने आपके लिए हॉरर की दुनिया खोल दी है। 

आजकल ओटीटी पर ऐसी-ऐसी हॉरर फिल्में मौजूद हैं जिन्हें देखने के बाद रोंगटे खड़े हो जाएंगे। इतना ही नहीं आप हनुमान चालीसा पढ़ने पर मजबूर हो जाएंगे।

 आइए इस लेख में विस्तार से हम आपको ऐसी 5 हॉरर फिल्मों के बारे में विस्तार बताएंगे।

Tumbbad (टुंबाड) - Amazon Prime Video

टुंबाड साल 2018 में आई थी। यह फिल्म थ्रिलर और फैंटेसी भरपूर है। बारिश, अंधेरे और डर के माहौल में लिपटी यह फिल्म दर्शकों को शुरुआत से अंत तक बांधे रखती है। इसका बैकग्राउंड म्यूजिक इतना खतरनाक है कि आप वाकई डर जाएंगे। इतना ही नहीं इसका सिनेमैटोग्राफी और भी डरावनी है।

Advertisement

Bulbul (बुलबुल) - Netflix

अनुष्का शर्मा द्वारा प्रोड्यूस की गई यह फिल्म एक बंगाली कहानी पर आधारित है। यह फिल्म हॉरर के साथ-साथ स्त्री-शक्ति की कहानी है। ये फिल्म आपको देखने पर मजबूर कर ही देगी।

The Haunting of Hill House - Netflix

अगर आप हॉलिवुड फिल्में देखना पसंद करते हैं तो आप हॉरर बेस सीरीज The Haunting of Hill House देख सकते हैं। इसके हर एपिसोड में कुछ न कुछ राज छुपा हुआ है। जो आपके दिल की धड़कन को बढ़ा सकती है।

Advertisement

ये भी पढ़ें - Parivartini Ekadashi 2025: परिवर्तिनी एकादशी के दिन इस विधि से करें भगवान विष्णु की पूजा, घर में आएगी सुख-शांति और समृद्धि

Betaal (बेताल) -Netflix

आप नेटफ्लिक्स पर बेताल सीरीज देख सकते हैं। इस कहानी में ब्रिटिश के समय के बारे में बताई गई है, जब एक बंकर से सैनिक निकलते हैं और इससे पूरे गांव में दहशत फैल जाती है। यह थ्रिलर से भी भरपूर है।

Ghoul (घोल) - Netflix

यह बेहद डार्क और डिस्टर्बिंग कहानी है। जो धर्म और राक्षसी ताकतों को जोड़ती है। यह फिल्म देखने के बाद भी आपके जेहन से नहीं निकल पाएगी। आपको इसे देखकर द कॉन्ज्यूरिंग की याद आ जाएगी। यह राधिका आप्टे की सबसे बेहतरीन वेब सीरीज में से एक मानी जाती है।  

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 2 September 2025 at 14:09 IST