Money Heist teaser: प्रोफेसर के रूप में अल्वारो मोर्टे की वापसी, Money Heist Season 6 के जल्द आने की अटकलें तेज
Netflix ने Money Heist का नया टीजर जारी किया है, जिसमें Álvaro Morte दोबारा प्रोफेसर के रोल में नजर आए हैं। लाल जंपसूट और सल्वाडोर दली मास्क के साथ Bella Ciao का नया वर्जन फैंस को रोमांचित कर रहा है। नेटफ्लिक्स ने लिखा- "The dream continues", जिससे सीजन 6 या नए स्पिन-ऑफ की अटकलें तेज हो गई हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Netflix की पॉपुलर वेब सीरीज Money Heist (La Casa de Papel) के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। नेटफ्लिक्स स्पेन के ऑफिशियल हैंडल पर एक टीजर रिलीज किया गया है, जिसमें Álvaro Morte दोबारा प्रोफेसर (Sergio Marquina) के रोल में नजर आ रहे हैं। इस टीजर ने सीरीज के नए सीजन को लेकर जोरदार चर्चा शुरू कर दी है।
Netflix India ने भी इस रोमांचक पोस्ट को शेयर किया है। ऑफिशियल पोस्ट में "BELLA CIAO FOREVER" लिखते हुए Netflix ने टीजर शेयर किया, जिसमें क्लासिक रेड जंपसूट, सल्वाडोर दाली मास्क और आइकॉनिक संगीत की झलक दिखाई गई। टीजर का आखिरी मैसेज साफ है "The World of Money Heist Continues"।
Money Heist की मूल सीरीज 2021 में खत्म हो चुकी थी, लेकिन इसका जादू अभी भी बरकरार है। Netflix ने टीजर पोस्ट कर नई चर्चा छेड़दी है कि यह यूनिवर्स खत्म नहीं हुआ है। नया अध्याय शुरू हो चुका है।
टीजर में क्या है खास?
टीजर में प्रोफेसर के साथ लाल जंपसूट और सल्वाडोर दली मास्क पहने कई लोग दिखाए गए हैं। बैकग्राउंड में सीरीज का फेमस गाना Bella Ciao का नया वर्जन बज रहा है।
Netflix Spain ने कैप्शन दिया है "The dream continues. The universe of 'Money Heist' expands." नेटफ्लिक्स ने कहा है कि यह कहानी कभी रुकी नहीं, बल्कि लगातार बढ़ती, विकसित होती और दर्शकों को सरप्राइज देती रही है। "The revolution never ends" जैसा बयान देकर प्लेटफॉर्म ने फैंस की उम्मीदें और बढ़ा दी हैं।
Advertisement
क्या है आधिकारिक पुष्टि?
अभी तक नेटफ्लिक्स ने सीजन 6 की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। स्पेनिश मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीरीज के क्रिएटर Álex Pina की प्रोडक्शन कंपनी Vancouver Media कर्नल तमायो (Fernando Cayo) पर आधारित 4 एपिसोड की मिनी-सीरीज बना रही है।
यह घोषणा 'Berlin Season 2' के रिलीज से ठीक पहले आई है, जो 15 मई 2026 को स्ट्रीम होगी। फैंस में चर्चा है कि क्या प्रोफेसर (Álvaro Morte) वापस आएंगे, या कोई नया स्पिन-ऑफ, नई सीजन या मिनी सीरीज देखने को मिलेगी। अभी Netflix ने डिटेल्स को गुप्त रखा है, लेकिन मैसेज क्लियर है।
Advertisement
क्यों है इतना क्रेज?
मनी हिस्ट ने दुनिया भर में क्रांतिकारी असर छोड़ा। खासकर भारत में हिंदी, तेलुगु और तमिल डब के साथ यह सीरीज सुपरहिट रही। बेला चाओ गाना आज भी युवाओं के बीच रेसिस्टेंस और यूनिटी का प्रतीक माना जाता है।
मनी हिस्ट की सफर
2017 में शुरू हुई यह स्पैनिश सीरीज जल्द ही दुनिया भर में सुपरहिट बन गई। मूल कहानी रॉयल मिंट ऑफ स्पेन और बैंक ऑफ स्पेन की लूट पर आधारित थी। Álvaro Morte का प्रोफेसर किरदार सीरीज का सबसे आकर्षक हिस्सा रहा। 2021 में पांचवें सीजन के साथ शो खत्म हुआ था, लेकिन फैंस अभी भी और कहानियां चाहते हैं।