Money Heist season 5 Vol. 2: जानें आज कितने बजे आएगा दूसरा पार्ट, क्या बनेगा सीजन 6?
Money Heist season 5 Vol. 2: ‘मनी हीस्ट’ के सीजन 5 का दूसरा पार्ट आखिरकार आज यानी 3 दिसंबर 2021 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रहा है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Money Heist season 5 Vol. 2: सुपरहिट वेब सीरीज ‘मनी हीस्ट’ के सीजन 5 का दूसरा पार्ट आखिरकार आज यानी 3 दिसंबर 2021 को नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज हो रहा है। इस दूसरे पार्ट में डकैती का अंत हो जाएगा जिसके कारण सीरीज के फैंस थोड़े उदास हो गए हैं। हालांकि, इस बीच फैंस ये सोचकर भी उत्साहित हैं कि आखिरकार उन्हें पता चल जाएगा कि क्या प्रोफेसर और उनकी टीम पुलिस के हमले से बच जाती है या वे सब मारे जाते हैं।
‘मनी हीस्ट’ एक स्पैनिश सीरीज है जिसका असली नाम ‘ला कासा डी पैपेल’ (La Casa De Papel) है। सीरीज को दुनियाभर के दर्शकों से काफी प्यार मिला है। साथ ही, ये भारत में भी काफी लोकप्रिय है। ऐसे में फैंस के मन में सीरीज के सीजन 6 को लेकर भी उत्सुकता है।
‘मनी हीस्ट’ का सीजन 6 आएगा?
दुनियाभर के फैंस 3 दिसंबर 2021 को ‘मनी हीस्ट’ के सीजन 5 का दूसरा पार्ट देखेंगे। ऐसे में लोग ये सोच रहे हैं कि क्या इसके बाद सीरीज हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी या इसका अगला सीजन भी आएगा। हालांकि, ये सभी फैंस के लिए एक बुरी खबर है कि सीरीज का अगला सीजन नहीं आएगा और मेकर्स ने मनी हीस्ट सीजन 5 के दूसरे पार्ट के ट्रेलर से ही साफ कर दिया है कि ये शो का आखिरी सीजन होगा।
क्या ‘मनी हीस्ट’ हो गई खत्म?
Advertisement
भले ही, ‘मनी हीस्ट’ पार्ट 5 वॉल्यूम 2 की रिलीज के बाद शो का कोई नया सीजन नहीं होगा, लेकिन फैंस को निराश होने की जरूरत नहीं है। निर्माता जल्द ही नेटफ्लिक्स पर एक स्पिनऑफ (Money Heist spinoff) सीरीज लेकर आने वाले हैं जो कि बर्लिन/ एंड्रेस डी फोनोलोसा (Berlin/ Andrés de Fonollosa) पर केंद्रित होगा जो शो में प्रोफेसर के भाई की भूमिका निभाते हैं। मनी हीस्ट स्पिन-ऑफ टीवी शो बर्लिन के किरदार पर आधारित होगा जो 2023 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो सकता है। साथ ही, इसका एक कोरियाई रीमेक भी बन रहा है जिसमें स्क्वीड गेम फेम एक्टर पार्क हे-सू (Park Hae-soo) अहम रोल में दिखाई देंगे।
इस बीच, ‘मनी हीस्ट’ पार्ट 5 वॉल्यूम 1 सस्पेंस के साथ खत्म हुआ था जिसमें दर्शक इस बात को लेकर उलझन में हैं कि क्या टोक्यो का किरदार मर चुका है और अगर हां, तो दूसरे पार्ट का नरेशन कौन करेगा। हालांकि, दर्शकों की फैन-फेवरेट वेब सीरीज का फाइनल पार्ट रिलीज होने के बाद लोगों को सभी सवालों के जवाब मिल जाएंगे।