अपडेटेड 10 January 2024 at 10:50 IST
Karmma Calling का ट्रेलर आउट, पावरफुल अंदाज में दिखीं Raveena Tandon; रिलीज डेट का खुलासा
Raveena Tandon's New Web Series: रवीना टंडन की अपकमिंग वेब सीरीज 'कर्मा कॉलिंग' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Karmma Calling Trailer: 90 के दशक की मोस्ट ब्यूटीफुल और पावरफुल एक्ट्रेस रवीना टंडन एक बार फिर से लाइमलाइट में आ चुकी हैं। रवीना ने भले ही फिल्मों से दूरी बना रखी हो लेकिन वह ओटीटी के जरिए स्क्रीन का हिस्सा बनी हुई हैं। बॉलीवुड दीवा ने ओटीटी की दुनिया में 'अरण्यक' वेब सीरीज से डेब्यू किया था। ये सीरीज आते ही छा गई थी।
स्टोरी में आगे पढ़ें…
- रिलीज हुआ 'कर्मा कॉलिंग' का ट्रेलर
- दमदार रोल में नजर आईं रवीना टंडन
- ये होगी रिलीज डेट
वहीं, एक बार फिर रवीना टंडन ओटीटी पर धमाल मचाने आ रही हैं। एक्ट्रेस की अपकमिंग वेब सीरीज 'कर्मा कॉलिंग' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है। इस सीरीज के ट्रेलर का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हालांकि अब रवीना टंडन के फैंस डिज्नी प्लस हॉटस्टार के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस सीरीज का ट्रेलर देख सकते हैं।
इंद्राणी के रोल में रवीना टंडन
Advertisement
ट्रेलर की बात करें तो इसकी शुरुआत रवीना की दमदार एंट्री के साथ होती है। सीरीज में रवीना इंद्राणी नाम की पावरफुल महिला का किरदार निभा रही हैं। डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने इंस्टाग्राम पर इस ट्रेलर को शेयर करते हुए लिखा, कि 'ना पावर, ना पैसा, ना रूल, इंद्राणी का सामना कोई नहीं कर पाया...क्या होगा जब उसका सामना होगा उसके कर्मा से?'
रिलीज डेट की अनाउंसमेंट
Advertisement
रवीना टंडन स्टारर‘कर्मा कॉलिंग’ वेब सीरीज को आप 26 जनवरी को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं। बता दें कि इस सस्पेंस थ्रिलर सीरीज में रवीना टंडन के अलावा वरुण सूद, विक्रमजीत विर्क, वालुस्चा डीसूजा, गौरव शर्मा, विराफ पटेल भी नजर आने वाले हैं। वहीं, 'कर्मा कॉलिंग' की कहानी पॉपुलर अमेरिकन सीरीज ‘रिवेंज’ पर आधारित है।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 10 January 2024 at 10:50 IST