Published 16:41 IST, May 16th 2024

Scam 2010: सुब्रत रॉय की कहानी लेकर आ रहे हंसल मेहता, खोलेंगे 25 हजार करोड़ के घोटाले का राज

Scam Series: मेकर्स की ओर से अपकमिंग सीरीज की एक झलक शेयर की। डायरेक्टर हंसल मेहता ने एक्स पर 'स्कैम 2010: द सुब्रत रॉय सागा' का मोशन पोस्टर जारी किया है।

Reported by: Ruchi Mehra
Follow: Google News Icon
  • share
स्कैम 2010: द सुब्रत रॉय सागा | Image: Instagram, PTI
Advertisement

Scam 2010 The Subrata Roy Saga: हंसल मेहता अपनी 'स्कैम' सीरीज का तीसरा पार्ट लेकर आ रहे हैं। प्रतीक गांधी की स्कैम 1992 को लोगों ने खूब पसंद किया था। इसके बाद अब्दुल करीम तेलगी की कहानी पर बेस्ड 'स्कैम 2003' आई थीं। अब सीरीज के तीसरे पार्ट में सुब्रत रॉय सहारा की कहानी को लेकर आ रहे हैं। इसके साथ ही हंसल मेहता स्कैम सीरीज के डायरेक्टर की कुर्सी पर लौटने को तैयार है।

गुरुवार (16 मई) को मेकर्स की ओर से अपकमिंग सीरीज की एक झलक शेयर की। डायरेक्टर हंसल मेहता ने एक्स पर 'स्कैम 2010: द सुब्रत रॉय सागा' का मोशन पोस्टर जारी किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "स्कैम 3 वापस लौट आया। स्कैम 2010: द सुब्रत रॉय सागा जल्द आ रहा है।"

Advertisement

जारी हुआ मोशन पोस्टर

मोशन पोस्टर में एक शख्स को स्टेज पर खड़े हुए देखा जा सकता है और उसके सामने हजारों की संख्या में भीड़ मौजूद होती है। सीरीज में कौन-कौन नजर आएगा, फिलहाल इसकी कास्टिंग से पर्दा नहीं उठा है। वहीं स्कैम 2010 को अप्लॉज प्रोड्यूसर कर रहा है।

नहीं हुआ स्टार कास्ट का खुलासा

बता दें कि हंसल मेहता की स्कैम: 1992 में स्टॉक एक्सचेंज घोटाले के मास्टरमाइंड हर्षद मेहता की कहानी को दिखाया गया था, जिसमें प्रतीक गांधी ने दमदार लीड रोल निभाया था। सीरीज को लोगों ने खूब पसंद किया। वहीं, इसके बाद आई स्कैम: 2003 में स्टाम्प स्कैम और अब्दुल करीम तेलगी की कहानी को सामने लाया गया। इसमें गगन देव रियार, अब्दुल करीम तेलगी के किरदार में नजर आए। सीरीज को पसंद तो किया गया, लेकिन इसे स्कैम:1992 जितनी तारीफें नहीं मिलीं। अब देखना होगा कि स्कैम: 2010 को फैंस कितना पसंद करते हैं।

Advertisement

कौन थे सुब्रत रॉय? 

सुब्रत रॉय सहारा के फाउंडर हैं। उन पर चिट-फंड हेरफेर से लेकर फर्जी निवेशकों तक के आरोपों में फंसे। साल 2014 में सुब्रत रॉय की गिरफ्तारी निवेशक धोखाधड़ी के चलते हुई थी। सुब्रय दो सालों से अधिक समय तक जेल में रहे। हालांकि 2016 में वह पैरोल पर जेल से बाहर आए थे। SEBI ने सुप्रीम कोर्ट में उनकी पेरोल रद्द करने की मांग की। इसके बाद दोबारा उन्हें जेल में डाला गया। नवंबर 2023 में उनका निधन हो गया था। बता दें कि सुब्रत रॉय पर 25 हजार के घोटाले का आरोप है।

यह भी पढ़ें:  चोटिल होने के बावजूद Cannes में छाएगा ऐश्वर्या का जलवा, तारीफ करते नहीं थक रहे फैंस

Advertisement

 

16:33 IST, May 16th 2024