वुमन पॉवर को करना है फील? Women's Day पर महारानी से आर्या तक इन वेब सीरीज को करें एन्जॉय

Women's Day पर अगर आप भी वुमन पॉवर को फील करना चाहती हैं, तो महिला सशक्तिकरण पर आधारित वेब सीरीज देख सकती हैं।

Follow : Google News Icon  
Women's Day Special
वुमेन्स डे पर इन वेब सीरीज को करें एंजॉय | Image: Instagram

Make Women's Day Special With These Web Series: हर साल दुनियाभर में 8 मार्च को महिला दिवस मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं के त्याग, बलिदान और उनके आत्मसमर्पण के साथ-साथ उनके साहस और सशक्तिकरण को समर्पित किया गया है। ऐसे में अगर इस खास मौके पर आप वुमेन पॉवर को फील करना चाहती हैं, तो ओटीटी पर रिलीज महिलाओं के सशक्तिकरण और साहस की कहानियों को देख सकते हैं।

दरअसल, कोरोना महामारी के बाद सिनेमा और उसे देखने के नजरिए में काफी बदलाव आया है और लोगों ने ओटीटी प्लेटफॉर्म की ओर रुख किया। इतना ही नहीं अब तो कंटेंट क्रिएटर और फिल्म मेकर भी अपनी फिल्में और कंटेंट ओटीटी के हिसाब से ही बना रहे हैं। मनोरंजन की दुनिया में ऐसी कई फिल्में और वेब सीरीज है, जो महिलाओं की ताकत, समस्याओं और कहानियों को दिखाती हैं। ऐसे महिला दिवस पर आप इन वेब सीरीज का लुत्फ उठा सकती हैं।

Women's Day पर इन वेब सीरीज को करें एंजॉय

आर्या (Arya)
डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज हो चुकी आर्या एक शानदार वेब सीरीज है। इसमें सुष्मिता सेन मेड लीड में हैं। इस सीरीज में एक्ट्रेस ने बेहद ही शानदार एक्शन सीन्स किए हैं।

अरण्यक (Aranyaka)
रवीना टंडन और परमब्रत चटर्जी स्टारर अरण्यक एक महिला पुलिस अधिकारी की कहानी बयां करती है, जिसे पश्चिम बंगाल के जंगलों में हत्याओं की एक सीरीज की जांच करने का काम सौंपा जाता है। रहस्य और जूठ के एक जाल को उजागर करती ये शानदार सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज की गई है।

Advertisement

हश-हश (Hush-Hush)
जूही चावला और आयशा झुल्का स्टारर हश-हश में झूठ, छल और पितृसत्तात्मक समाज के जाल के माध्यम से महिलाओं की उथल-पुथल भरी जर्नी को दिखाता है। इस सीरीज में मनोरंजन इंडस्ट्री की महिलाओं की अविश्वनीय प्रतिभा और ताकत का प्रमाण मिलता है।

महारानी (Maharani)
महारानी वेब सीरीज में एक साधारण हाउस वाइफ की जर्नी को दिखाया गया है, जो अप्रत्याशित रूप से बिहार की मुख्यमंत्री बन जाती है। हुमा कुरैशी की यह सीरीज सोनी लिव पर रिलीज की गई है। इसमें हुमा राजनीति की गलाकाट दुनिया में नेविगेट करने के लिए भ्रष्टाचार, लिंगवाद और हिंसा की चुनौतियों का सामना करती नजर आती हैं। 

Advertisement

यह भी पढ़ें… Anant-Radhika Pre Wedding: जान्हवी कपूर के साथ 'झिंगाट' गाने पर जमकर थिरकीं रिहाना, वीडियो हुआ वायरल

Published By:
 Sadhna Mishra
पब्लिश्ड