'बस में नहीं हो तुम पतिदेव...' वड़ा पाव गर्ल का नया Video फिर हो रहा वायरल, नस-नस में बसने की चंद्रिका दीक्षित ने कही बात

Chandrika Dixit Viral Video: वड़ा पाव गर्ल के नाम से फेमस चंद्रिका दिक्षित का नया वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह अपने पति से बस में नहीं होने की बात बोल रही हैं। इसके साथ ही वह नस- नस में बसने की बात कह रही हैं।

Follow : Google News Icon  
Chandrika Dixit viral video
Chandrika Dixit viral video | Image: instagram

Chandrika Dixit Viral Video: सोशल मीडिया पर ‘वड़ा पाव गर्ल’ के नाम से मशहूर चंद्रिका दिक्षित एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने अपने पति युगम गेरा के साथ एक रोमांटिक वीडियो शेयर किया, जिसके बाद उन्हें दोबारा आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। यह वीडियो ऐसे समय पर सामने आया है जब वह पहले ही अपने पुराने बयानों और विवादों को लेकर माफी मांग चुकी थीं।

पति के बस में न रहने की कही बात

रोमांटिमक वीडियो शेयर करने के बाद अब चंद्रिका ने पति के साथ नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह युगम के आगे खड़ी हैं। पहले उनके पति गाना गाते हैं, वड़ा पाव गर्ल पहले कहती हैं कि नस- नस में बसे हो तुम, फिर वह कहती हैं कि उनकी पति बस में नहीं हैं। इस वीडियो के सामने आते हैं कमेंट सेक्शन में तरह- तरह की बात लिखकर लोग कपल को ट्रोल कर रहे हैं।

रोमांटिक वीडियो बना विवाद की वजह

इस वायरल वीडियो में चंद्रिका बेडरूम में तैयार होती नजर आ रही हैं और सिंदूर लगाने के दौरान युगम गेरा उनके पास आते हैं। वह प्यार से उनकी मांग में सिंदूर भरते हैं और माथे पर किस करते हैं। हालांकि यह पल कपल के लिए खास था, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स के एक वर्ग को यह पसंद नहीं आया। कई लोगों ने वीडियो के समय पर सवाल उठाए और इसे हालिया विवादों के बीच असंवेदनशील बताया।

पुराने विवादों से जुड़ा नया बवाल

दरअसल, इससे पहले चंद्रिका अपने कुछ वीडियो और निजी बयानों को लेकर ट्रोलिंग का सामना कर चुकी हैं। उन्होंने सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हुए कहा था कि वह आगे से अपने कंटेंट को लेकर सतर्क रहेंगी। इसके बावजूद उनका नया वीडियो फिर चर्चा में आ गया। कुछ यूजर्स ने उन पर विवादित कंटेंट के जरिए ध्यान खींचने का आरोप लगाया, जबकि कुछ ने उनके निजी रिश्तों को लेकर भी सवाल उठाए।

Advertisement

रिश्ते पर सफाई और फैंस का रिएक्शन

चंद्रिका दीक्षित ने हाल ही में एक वीडियो में खुलासा किया था कि उनके और युगम गेरा के बीच 8 मार्च 2026 को सुलह हो चुकी है और अब दोनों साथ हैं। उन्होंने यह भी माना कि पहले हालात को सार्वजनिक तरीके से संभालने में उनसे गलतियां हुईं। जहां एक तरफ कुछ लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कई फैंस उनका समर्थन भी कर रहे हैं और लोगों से अपील कर रहे हैं कि किसी के निजी रिश्ते को सिर्फ सोशल मीडिया पोस्ट के आधार पर जज न किया जाए।

यह भी पढ़ें: 76 की उम्र में भी गजब की Fitness, नाना पाटेकर ने लगाए 15 ट्राइसेप्स

Advertisement
Published By :
Kirti Soni
पब्लिश्ड