Toxic Box Office: 8 दिन में टॉक्सिक के छूट गए पसीने, लागत की आधी रकम भी नहीं निकाल पाई, बनी यश की सबसे बड़ी फ्लॉप

Toxic Box Office Collection: टॉक्सिक फिल्म को रिलीज हुए अब 8 दिन पूरे हो गए हैं। हालांकि अब फिल्म का कलेक्शन निपटता जा रहा है। हम आपको इस फिल्म के 8वें दिन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के साथ कुल कलेक्शन बताने जा रहे हैं।

Toxic Box Office Collection Day 7
Toxic Box Office Collection Day 7 | Image: Instagram

Toxic Box Office Collection: टॉक्सिक फिल्म को रिलीज हुए अब 8 दिन पूरे हो गए हैं। हालांकि अब फिल्म का कलेक्शन निपटता जा रहा है और अब फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर कोई उम्मीद भी नहीं रह गई है। हम आपको इस फिल्म के 8वें दिन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट से आया हुआ कलेक्शन बताने जा रहे हैं। 

8वें दिन की कमाई 

यश की फिल्म टॉक्सिक ने दूसरे बुधवार को 5.45 करोड़ का कलेक्शन किया है। 8वें दिन फिल्म के देश भर में 12,432 शो प्रदर्शित हुए थे। फिल्म के हिन्दी वर्जन ने 3.40 करोड़ और कन्नड में 1.45 करोड़ का कलेक्शन किया है। 

टॉक्सिक की कमाई 

टॉक्सिक ने बुधवर 26 अगस्त को रिलीज के पहले दिन 101.10 करोड़ का बंपर कलेक्शन किया। इसके बाद दूसरे दिन गुरुवार को फिल्म के कलेक्शन में भारी कटौती हुई जिससे फिल्म ने 37.65 करोड़ की नेट कमाई की। फिर शुक्रवार को फिल्म ने 27.20 करोड़, शनिवार को 25.15 करोड़ और रविवार को 23 करोड़, सोमवार को 7.65 करोड़, मंगलवार को 7.85 करोड़ और बुधवार को 5.45 करोड़ के कलेक्शन से अब तक फिल्म ने कुल 235.05 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। 

टॉक्सिक हिट या फ्लॉप 

फिल्म टॉक्सिक का 500 करोड़ रुपये का भारी बजट है। यश की फिल्म ने भले ही 235.05 करोड़ कमा लिए। लेकिन ऐसे हालत अब बॉक्स ऑफिस पर नहीं है कि टॉक्सिक अपनी लागत की आधी रकम भी निकाल ले। इस कारण यह फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हो चुकी है। 

Advertisement

फिल्म में कौन कौन हैं 

एक्शन फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' में अभिनेता यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, रुक्मिणी वसंत, तारा सुतारिया के साथ हुमा कुरैशी भी हैं। इस फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है। फिल्म का निर्माण अभिनेता यश और वेंकट के नारायण ने मिलकर किया है। 

इसे भी पढ़ें- Mirzapur The Movie: अब सिनेमा घर में आ रही है 'मिर्जापुर', इस मामले में पुष्पा 2 और धुरंधर सीरीज जैसी होगी फिल्म

Advertisement
Published By:
 Kritarth Sardana
पब्लिश्ड