Top Movie: सच्ची घटनाओं पर आधारित ये 5 Bollywood फिल्में जो दिल छू लेंगी, दंगल, 12वीं फेल... देखकर सोचने पर मजूबर हो जाओगे
Top 5 Bollywood Movie: दंगल, 12वीं फेल और महाराज जैसी सच्ची घटनाओं पर बनी कुछ हिंदी फिल्मों को देखकर आप उत्साह से भर जाओगे, क्योंकि इन फिल्मों के किरदार आपको प्रेरणा और साहस देंगे। पढ़ें पूरी खबर।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Top 5 Bollywood Films Based on Real Story: भारतीय सिनेमा में कई ऐसी फिल्में हैं, जो असल जिंदगी और सच्ची घटनाओं पर आधारित हैं। Bollywood अक्सर ऐसी फिल्में बनाता है जो असली जिंदगी के संघर्षों पर आधारित हो, जो दर्शकों के दिलों तक पहुंच जाती हो। इन फिल्मों में न सिर्फ मनोरंजन है बल्कि प्रेरणा, साहस और समाज सुधार की कहानियां भी छुपी हैं। आइए जानते हैं 5 ऐसी लोकप्रिय हिंदी फिल्मों के बारे में जिनकी कहानियां असली घटनाओं से ली गई हैं।
दंगल ( Dangal - 2016): यह फिल्म हरियाणा के पहलवान महावीर सिंह फोगाट और उनकी बेटियों गीता, बबीता कुमारी की सच्ची कहानी पर आधारित है। आम्रपाली दूबे और फातिमा सना शेख ने बेटियों के रोल निभाए हैं। महावीर सिंह ने रूढ़िवादी समाज से लड़ते हुए अपनी बेटियों को कुश्ती सिखाई। गीता फोगाट ने 2010 के Commonwealth Games में भारत के लिए कुश्ती का पहला स्वर्ण पदक जीता था। फिल्म ने पिता-बेटी के रिश्ते और महिलाओं की ताकत को बेहद असरदार तरीके से दिखाया।
12वीं फेल (12th Fail - 2023): विक्रम बत्रा की फिल्म 12वीं फेल अनुराग पाठक के उपन्यास पर बनी है। यह IPS अधिकारी मनोज कुमार शर्मा और उनकी पत्नी IRS अधिकारी श्रद्धा जोशी की सच्ची कहानी है। चंबल की गरीब पृष्ठभूमि से आने वाला मनोज 12वीं में फेल होने के बाद दिल्ली के मुखर्जी नगर में आटा चक्की चलाते हुए UPSC की तैयारी करता है और आखिरकार सफल हो जाता है। फिल्म युवाओं को मेहनत और संघर्ष का संदेश देती है।
द साबरमती रिपोर्ट ( The Sabarmati Report - 2024): विक्रांत मासी अभिनीत यह फिल्म 27 फरवरी 2002 को गोधरा रेलवे स्टेशन के पास हुई साबरमती एक्सप्रेस अग्निकांड की घटना पर आधारित है। फिल्म उस दुखद घटना के बाद की जांच, पत्रकारिता और मीडिया की भूमिका को पत्रकारों के नजरिए से दिखाती है। यह घटना गुजरात दंगों का कारण बनी थी।
Advertisement
नीरजा ( Neerja - 2016): सोनम कपूर स्टारर फिल्म नीरजा 23 साल की एयर होस्टेस नीरजा भनोट की बहादुरी की सच्ची गाथा है। 5 सितंबर 1986 को पाकिस्तान के कराची में Pan Am Flight 73 को आतंकवादियों ने हाईजैक किया था। नीरजा ने बिना अपनी जान की परवाह किए 359 यात्रियों को बचाने में अहम भूमिका निभाई। उन्हें मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया।
महाराज (Maharaj - 2024): जुनैद खान और जयदीप अहलावत अभिनीत यह फिल्म 1862 के महाराज लिबेल केस पर आधारित है। समाज सुधारक पत्रकार करसनदास मुलजी ने अपने अखबार में धार्मिक गुरु जदुनाथजी महाराज के अंधविश्वास और महिलाओं के कथित शोषण के खिलाफ आवाज उठाई। इसके बाद उन पर मानहानि का मुकदमा चला जिसे उन्होंने जीत लिया। फिल्म बोल्ड पत्रकारिता और समाज सुधार की मिसाल पेश करती है।
Advertisement
ये फिल्में सिर्फ मनोरंजन नहीं बल्कि इतिहास, संघर्ष और साहस की याद दिलाती हैं। दर्शक इन कहानियों से सीख सकते हैं कि असली जिंदगी की घटनाएं कितनी प्रेरणादायक हो सकती हैं।