Longest Movie: 7 घंटे का ट्रेलर, 720 घंटे की फिल्‍म...क्या आपने देखी साल 2016 में रिलीज हुई ये FILM? देखने बैठे तो 30 दिन की लेनी होगी छुट्टी

Longest Movie Trailers: रणवीर सिंह की 'धुरंधर' हो या फिर अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' का ट्रेलर हो किसी शॉर्ट फिल्म ने कम नहीं लगता है। आइए ऐसी ही पांच ऐसी फिल्मों के बारे जानते हैं जिनके ट्रेलर ने अपनी टाइमिंग से तोड़े रिकॉर्ड्स।

Longest Movie Trailers
Longest Movie Trailers | Image: Instagram

Longest Movie Trailers: फिल्मों के ट्रेलर अक्सर 2 से ढाई मिनट के होते हैं, ताकि दर्शक फिल्म के लिए अपनी एक्साइटमेंट जगा सकें। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर ट्रेलर ही घंटों लंबा हो तो? ट्रेलर फिल्म का वह हिस्सा होता है जो पूरी कहानी का सार पेश करता है, लेकिन सिनेमा के इतिहास में कुछ ऐसे फिल्ममेकर्स रहे हैं जिन्होंने इस परंपरा को चुनौती दी है। चाहे स्वीडन की फिल्म 'एम्बियंस' हो जिसका ट्रेलर 7 घंटे से अधिक का था, या रोहित शेट्टी की 'सिंघम अगेन', इन फिल्मों ने साबित किया कि अपनी कहानी को गहराई से बयां करने के लिए उन्हें पारंपरिक समय-सीमा की जरूरत नहीं है। आइए जानते हैं उन 5 फिल्मों के बारे में जिन्होंने अपने लंबे ट्रेलर्स से रिकॉर्ड बनाया।

1. एम्बियंस

जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा। स्वीडिश फिल्ममेकर एंडर्स वेबर्ग ने ‘एम्बियंस’ नाम की एक ऐसी फिल्म बनाई थी जिसकी कुल अवधि 720 घंटे की थी। साल 2016 में उन्होंने इसका एक शॉर्ट ट्रेलर रिलीज किया था, जिसकी लंबाई 7 घंटे 20 मिनट थी। यह पूरा ट्रेलर समुद्र तट पर एक ही लगातार शॉट में, बिना किसी संवाद के शूट किया गया था।

2. द गर्ल विद द ड्रैगन टैटू

जब डेविड फिंचर किसी प्रोजेक्ट पर काम करते हैं, तो वह किसी तरह का समझौता नहीं करते। अपनी साल 2011 की चर्चित फिल्म ‘द गर्ल विद द ड्रैगन टैटू’ के लिए सोनी ने एक विस्तारित ट्रेलर जारी किया था, जिसकी अवधि 8 मिनट से अधिक थी। तेज कट्स और साधारण रोमांच दिखाने के बजाय, इस ट्रेलर ने फिल्म के रहस्यमयी और तनावपूर्ण माहौल को विस्तार से पेश किया गया था, जिससे यह अपने आप में एक शॉर्ट फिल्म जैसा लग रहा था।

3. सिंघम अगेन

रोहित शेट्टी का कॉप यूनिवर्स अपने शानदार एक्शन और बड़े पैमाने के लिए जाना जाता है। ‘सिंघम अगेन’ के लिए निर्माताओं ने महसूस किया कि एक नॉर्मल ट्रेलर फिल्म की विशालता को दिखाने के लिए पर्याप्त नहीं होगा। लगभग 5 मिनट लंबे इस ट्रेलर में पारिवारिक ड्रामा, धमाकेदार एक्शन, उड़ती हुई कारें और कई बड़े सितारों की मौजूदगी देखने को मिली थी।

Advertisement

4. वेलकम टू द जंगल

जब एक फिल्म में बॉलीवुड के इतने बड़े कलाकार शामिल हों, तो दो मिनट का ट्रेलर शायद पर्याप्त नहीं होता है। ‘वेलकम टू द जंगल’ का ट्रेलर 4 मिनट 10 सेकंड लंबा है, जो दर्शकों को इसकी अराजक और मनोरंजक दुनिया, बड़े गानों और बड़ी स्टारकास्ट से विस्तार से परिचित कराता है। यह ट्रेलर अपने आप में एक बड़े मनोरंजन पैकेज जैसा महसूस होता है।

5. धुरंधर

इस लिस्ट में आखिरी नाम ‘धुरंधर’ का है। 4 मिनट से ज्यादा लंबे इस ट्रेलर में कहानी और किरदारों को विस्तार से प्रस्तुत किया गया है। यह दर्शाता है कि कभी-कभी फिल्म निर्माताओं के पास दर्शकों को दिखाने के लिए इतना कुछ होता है कि वे पारंपरिक ट्रेलर की समय-सीमा में बंधना नहीं चाहते।

Advertisement

यह भी पढ़ें: How To Stop Ice Buildup In Freezer: अब फ्रीजर में नहीं जमेगी बर्फ की मोटी परत, बस आजमाएं रसोई में रखी यह एक चीज
 

Published By:
 Kirti Soni
पब्लिश्ड