क्या दूसरी बार मां बनने वाली हैं युविका चौधरी? बेबी बंप फ्लॉन्ट कर फैंस को दिया बड़ा झटका; Video आया सामने

Yuvika Chaudhary Second Prengnacy: प्रिंस नरूला की वाइफ युविका चौधरी ने यूट्यूब पर नया व्लॉग शेयर किया है। इसमें उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा है, और वीडियो का कैप्शन भी प्रेग्नेंसी से जुड़ा हुआ लिखा है।

Yuvika Chaudhary Second Prengnacy
Yuvika Chaudhary Second Prengnacy | Image: YT

Yuvika Chaudhary Second Prengnacy: टीवी और बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस युविका चौधरी और प्रिंस नरूला की जोड़ी हमेशा से ही अपने फैंस की पसंदीदा रही है। साल 2018 में शादी के बंधन में बंधने के बाद, यह जोड़ी 2024 में पहली बार माता-पिता बनी थी और उनकी बेटी का नाम एकलीन है। हाल ही में युविका चौधरी का एक व्लॉग सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपना बेबी बंप दिखाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देखकर फैंस ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि क्या युविका दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं।

वायरल हुआ युविका चौधरी का व्लॉग

अपने लेटेस्ट व्लॉग में युविका चौधरी ने मजाक करते हुए कहा कि वे दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं। उन्होंने हंसी-मजाक के अंदाज में यह भी जोड़ा कि प्रिंस को दूसरा बच्चा चाहिए था, इसलिए सब सेट है। वीडियो में युविका को सात महीने के गर्भवती लुक में देखकर फैंस ने उन्हें बधाइयां देना शुरू कर दिया। युविका इस वीडियो में लैवेंडर रंग की ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

युविका चौधरी ने दिया सफाई

वीडियो के वायरल होते ही युविका चौधरी ने सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने अपने व्लॉग में साफ किया कि यह सब सिर्फ एक विज्ञापन के लिए किया गया था। यह केवल एक मजाक ही है, इसमें किसी भी प्रकार की सच्चाई नहीं है। उन्होंने साफ किया कि वे रियल लाइफ में प्रेग्नेंट नहीं हैं। यह पूरी घटना एक विज्ञापन शूटिंग का हिस्सा थी, जिसे फैंस ने सच मान लिया था।

युविका और प्रिंस की लव स्टोरी

युविका और प्रिंस की मुलाकात 'बिग बॉस 9' के दौरान हुई थी। शुरुआत में दोनों अच्छे दोस्त बने और धीरे-धीरे उनकी यह दोस्ती प्यार में बदल गई। आज यह जोड़ी टीवी इंडस्ट्री के सबसे चर्चित और फेमस कपल में गिनी जाती है। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: पूल में अरमान मलिक की पत्नी कृतिका ने मोनोकनी में पार की हदें, किया KISS
 

Published By:
 Kirti Soni
पब्लिश्ड