Bigg Boss 19: कौन हैं गौरव खन्ना की वाइफ आकांक्षा? पहली मुलाकात में एक्टर ने 'राकेश' बताया था अपना नाम; ऐसे शुरू हुई थी लव स्टोरी
Gaurav Khanna Wife Akanksha Chamola: 'बिग बॉस 19' के फैमिली वीक में गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने भी एंट्री कर ली है। आइए जानते हैं कि दोनों की लव स्टोरी कैसी शुरू हुई थी।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Gaurav Khanna Wife Akanksha Chamola: 'बिग बॉस 19' कंटेस्टेंट और टीवी एक्टर गौरव खन्ना, जो ‘अनुपमा’ से लेकर ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ तक अपनी परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं, इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में चल रहे हैं। हाल ही में बिग बॉस के फैमिली वीक में गौरव खन्ना की पत्नी ने एंट्री ली है। उन्होंने टीवी पर ही ये भी बताया था कि शादी के बाद अब तक वह बच्चा क्यों नहीं चाहती हैं। आइए जानते हैं कि कौन हैं आकांक्षा चमोला?
कौन हैं आकांक्षा चमोला?
आकांक्षा चमोला एक जानीमानी टीवी एक्ट्रेस हैं, जो मुंबई की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी एक्टिंग की जर्नी को साल 2015 में शुरू की थी। उनका पहला शो 'स्वरागिनी' था। इसके बाद वह 'भूतू' में दिखीं। फिर साल 2022 में वह जी वन के शो 'कैन यू सी मी' में नजर आईं। एक्ट्रेस मूल रूप से मुंबई की रहने वाली हैं और उन्होंने कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है।
कैसे हुई पहली मुलाकात?
गौरव खन्ना ने 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' के सेट पर खुलासा किया था कि वह अपनी पत्नी आकांक्षा से एक ऑडिशन में मिले थे। पहली मुलाकात में ही उन्हें कुछ महसूस हुआ था, लेकिन आकांक्षा को इसका जरा सा भी अंदाजा नहीं था। इसके बाद गौरव ने खुद को जानबूझकर नया एक्टर बताया ताकि उनसे बात कर सकें। इसके साथ ही उन्होंने अपना नाम ‘राकेश’ बताया, जिसके आकांक्षा को यह नाम इतना पुराने दौर का लगा कि वह हंस पड़ीं।
2016 में हुई शादी, अब तक नहीं प्लान किया बच्चा
गौरव खन्ना और आकांक्षा ने 24 नवंबर 2016 को कानपुर में शादी की थी। शादी तीन दिनों तक चली थी और सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीरें खूब पसंद की जाती हैं। लेकिन शादी के कई साल बाद भी यह कपल अभी तक बच्चा प्लान नहीं कर रहा है। साल 2023 में जब आकांक्षा की प्रेग्नेंसी की खबरें फैलीं, तो गौरव ने इसे मजाक में खारिज करते हुए बताया था कि वह प्रेग्नेंट नहीं हैं, बस सोफे पर बैठकर फ्राइज खाती हैं, इसलिए मोटी हो गई। अब 'बिग बॉस 19' के फैमिली वीक के पहले मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने शेयर किया है कि क्यों उन्होंने अब तक बच्चा प्लान नहीं किया है। उन्होंने बताया कि वह इसके लिए अभी तैयार नहीं हैं। फिर मजाकिया अंदाज में एक्ट्रेस ने गौरव को बड़ा बच्चा बताते हुए कहा कि वह पहले से ही एक बड़ा बच्चा संभाल रही हैं। आकांक्षा ने यह भी बताया कि गौरव बच्चे चाहते हैं, लेकिन उन्होंने कभी उन पर कोई दबाव नहीं बनाया।