अपडेटेड 17 January 2026 at 21:24 IST
उसे टच कर समझ जाता था...शेफाली जरीवाला पर हुआ था काला जादू, पंचमुखी हनुमान का जिक्र कर पति ने किया दावा; बोले- जिसने किया उसे वो छोड़ेगी नहीं
'कांटा लगा गर्ल' फेम शेफाली जरीवाला का 27 जून 2025 को निधन हो गया था। पराग को सबसे ज्यादा शेफाली की कमी खलती है। अब हाल ही में उन्होंने दावा किया कि किसी ने शेफाली पर काला जादू किया था और वो उसे जानते हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 5 min read

Parag Tyagi: 'कांटा लगा गर्ल' के नाम से मशहूर शेफाली जरीवाला अब इस दुनिया में नहीं हैं। एक्ट्रेस की अचानक मौत का सबसे गहरा असर उनके पति पराग त्यागी पर हुआ। एक्टर अक्सर शेफाली की तस्वीरें, उनसे जुड़े किस्से शेयर करते रहते हैं। अब हाल ही में उन्होंने दावा किया है कि उनकी पत्नी पर काला जादू किया गया था।
पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में पराग त्यागी ने बताया कि वो जानते हैं कि शेफाली पर किसने ब्लैक मैजिक किया। इसके अलावा उन्होंने दूसरी शादी के बारे में भी बात की। पारस छाबड़ा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इंटरव्यू की छोटी क्लिप शेयर की है।
'शेफली जरीवाला पर हुआ था काल जादू'
वीडियो की शुरुआत में पारस कहते हैं, 'पहले तो ये बताओ शेफाली को हुआ क्या था? क्योंकि मुझे नहीं लगता की शेफाली के साथ कोई ब्लैक मैजिक कर सकता है। आपने बोला की किसी ने उस पर कुछ तो क्रिया की थी, जिसकी वजह से उनके साथ ऐसा हुआ।' इस पर पराग ने कहा, 'बहुत लोग नहीं मानेंगे। मुझे लगता नहीं। मुझे पता है कि किसने किया है। लेकिन मुझे महसूस होता है कि कुछ तो गड़बड़ है। ऐसा दो बार हुआ है, एक बार तो निकल गए थे। लेकिन इस बार वो थोड़ा हेवी रहा या जो भी है। मैं जब भक्ति में बैठता हूं तो महसूस हो जाता है कि कुछ तो गड़बड़ है।'
पराग ने बताया कि पहली बार जब हुआ तो शेफाली को छूते ही उन्हें समझ आ जाता था कि कुछ गड़बड़ है। लेकिन पहली बार में वो ज्यादा डिटेल में नहीं जाएंगे। इस बार कुछ ज्यादा था, तो उन्होंने पूजा थोड़ी बढ़ा दी। एक्टर ने कहा कि वो पंचमुखी को बहुत मानते हैं और हर शनिवार उनको लेप करते हैं।
Advertisement
मेरे लिए वो दुनिया थी- पराग त्यागी
पराग त्यागी ने आगे कहा, 'अचानक से कार्डियक अरेस्ट शुरु हुआ। उस पर सीपीआर भी काम नहीं किया। कुछ नहीं काम करता भाई। करमा ही जाता है। और कुछ नहीं जाता। क्या पड़ा था। कुछ नहीं। एक टी-शर्ट और ट्रैक सूट में गई। जो उसे काफी प्रिय थी। कुछ नहीं जाता, सब यही रह जाता है। मेरे लिए वो दुनिया थी।'
'काला जादू करने वाले को शेफाली छोड़ेगी नहीं'
पराग ने कहा, '27 जून को ये घटना (शेफाली जरीवाला का निधन) घटी। आप समझो कि लास्ट नवंबर घर पर कोई आया और बात होने लगी कि पंचमुखी हनुमान जी घर पर नहीं रखी जाती है। फिर परी ने मुझे मनाया। मैं इतना बेवकूफ हूं कि मैंने हनुमान जी को, जो सालों से मेरे साल थे, उन्हें विसर्जित कर दिया। इसके बाद घर आकर मैं बहुत रोया। जब वापस उन्हें ढूंढने गया तो वो नहीं मिले। फिर रोज उन्हें ढूंढने जाने लगा। ऐसे में उन्होंने माफी मांगी और कहा कि बहुत बड़ी गलती हो गई है, जब आप मुझे माफ कर दो तो लौट आना। इसके बाद ये घटना घट गई।'
Advertisement
एक्टर ने आगे कहा कि इस बार वो किसी काम से दिल्ली आए और किसी से मुलाकात हुई। जिनसे मुलाकात हुई उन्हें इस घटना के बारे में जानकारी नहीं थी। उन्होंने पराग को पंचमुखी हनुमान भेंट किया। पंचमुखी हनुमान मिलते ही वो टूट गए और अपने आंसू नहीं रोक पाए। फिर उन्होंने हनुमान जी का शुक्रिया अदा किया और कहा कि आने में बहुत देर कर दी। उन्होंने कहा कि उन्हें 100 प्रतिशत पता है कि उनकी पत्नी शेफाली पर किसी ने कुछ किया था। जिसने में ऐसा किया है शेफाली उसे छोड़ने वाली नहीं है।
दूसरी शादी पर पराग त्यागी ने यूं किया रिएक्ट
पारस छाबड़ा ने आगे पूछा कि अब जिंदगी कैसे बितानी है भाई? आगे शादी करोगे की नहीं? इस पर उन्होंने हंसते हुए कहा कि 'मेरे पास बहुत से कमेंट्स आते हैं और यही सवाल करते हैं। डीएम में भी बहुत मैसेज आते हैं। क्या उस लड़की के साथ गलत नहीं होगा। मेरे दिल में तो वो (शेफाली) हैं और फिजिकली किसी और लड़की के साथ हूं।'
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 27 जून की रात अचानक शेफाली जरीवाला के सीने में दर्द की शिकायत हुई। इसके बाद उनके पति पराग फौरन एक्ट्रेस को अस्पताल लेकर गए, लेकिन वहां डॉक्टरों ने एक्ट्रेस को मृत घोषित कर दिया।
2014 में हुई थी शेफाली-पराग की शादी
पराग संग शेफाली जरीवाला की ये दूसरी शादी थी। 2004 में शेफाली ने सिंगर हरमीत सिंह से शादी की थी, जो ज्यादा लंबी नहीं चली। फिर 2009 में उनका तलाक हो गया था। इसके बाद शेफाली और पराग साल 2014 में शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के 10 साल बाद भी दोनों का कोई बच्चा नहीं था। शेफाली और पराग की मुलाकात एक पार्टी में हुई थी। दोनों के बीच पहले दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। शेफाली का दिल पराग के केयरिंग और सादगी भरे नेचर पर आ गया था। साल 2014 में दोनों शादी के बंधन में बंधे। शेफाली और पराग अक्सर ही एक दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आते थे। दोनों अपनी रोमांटिक फोटोज भी सोशल मीडिया पर शेयर करते थे। अब शेफाली के दुनिया छोड़कर चले जाने से पराग एकदम अकेले हो गए।
शेफाली ने टीवी से लेकर बॉलीवुड तक में किया काम
शेफाली जरीवाला ने टेलीविजन और बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम किया है। उनका म्यूजिक वीडियो 'कांटा लगा' साल 2002 में आया, जिसने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया। आज भी शेफाली 'कांटा लगा' गर्ल के नाम से ही जानी जाती थीं। एक्ट्रेस बिग बॉस 13 का भी हिस्सा रही। वहीं, उन्होंने और पराग ने साथ में रियलिटी शो 'नच बलिए' किया था।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 17 January 2026 at 21:24 IST