अपडेटेड 23 June 2023 at 19:14 IST

Exclusive: एक्टिंग छोड़ क्यों प्रोफेसर बन गए CID इंस्पेक्टर विवेक? ट्रेंड होने पर किया खुलासा

CID शो में इंस्पेक्टर का रोल प्ले करने वाले विवेक मशरू अब बैंगलोर की एक यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं। अपनी जर्नी को लेकर उन्होंने रिपब्लिक मीडिया से बात की है।

Follow : Google News Icon  
Vivek Mashru Talk to Republic Media
Vivek Mashru Talk to Republic Media | Image: self

Vivek Mashru Talk to Republic Media: छोटे पर्दे के सबसे लोकप्रिय शोज में ‘CID’ की गिनती जरूर की जाती है। साल 1998 में इस शो की शुरुआत हुई थी और 21 वर्षों तक शो ने लोगों का मनोरंजन किया था। अभिनेता विवेक मशरू इस शो में इंस्पेक्टर विवेक के रोल में नजर आए थे। वह 2006 से 2012 तक इस शो का हिस्से रहे थे। विवेक मशरू इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। 

शो को बंद हुए कई साल बीत चुके हैं, लेकिन इसके किरदार आज भी लोगों को याद है। आपको जानकर हैरानी होगी कि विवेक एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कह चुके हैं और बतौर प्रोफेसर काम कर रहे हैं। फैंस विवेक मशरू के बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं और जानना चाहते हैं कि आखिर एक्टिंग की दुनिया से प्रोफेसर तक का सफर उन्होंने कैसे तय किया। इस मामले में विवेक मशरू ने रिपब्लिक मीडिया से खास बातचीत की।

सोशल मीडिया पर विवेक के हो रहे चर्चे

विवेक मशरू को लेकर चर्चा ट्विटर से शुरू हुई थी। एक यूजर ने विवेक की फोटो शेयर कर लिखा था, “यदि आपको यह शख्स याद है तो आपका बचपन शानदार रहा है।” यूजर का ट्वीट देखते ही देखते वायरल हो गया। एक यूजर ने कमेंट किया, “यह मेरे भाई के कॉलेज में प्रोफेसर हैं और मैं मजाक नहीं कर रही हूं।” यूजर के इस ट्वीट ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया और फैंस विवेक के बारे में जानकारी जुटाने में लग गए। विवेक ने यूजर के पोस्ट पर कमेंट कर फैंस का आभार व्यक्त किया।

विवेक ने रिपब्लिक मीडिया से की बातचीत

कुछ यूजर्स ने विवेक की लिंकेडीन प्रोफाइल ढूंढी, जिस पर लिखा था कि वह बैंगलोर के एक कॉलेज में प्रोफेसर हैं। विवेक ने रिपब्लिक मीडिया से बात करते हुए इस बात की पुष्टि की और अपनी पूरी जर्नी के बारे में बताया। बता दें कि विवेक ने अक्कड़ बक्कड़ बम्बे बो से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। हालांकि, उन्हें असली पहचान सीआईडी शो से मिली थी। 6 सालों तक वे इस शो का हिस्सा रहे और 2012 में उन्होंने शो को अलविदा कह दिया। 

Advertisement

11 साल से एक्टिंग से दूर हैं विवेक

विवेक ने बताया कि उन्हें कैमरे से दूरी बनाए 11 साल बीत चुके हैं। उन्होंने कहा, “11 साल पहले 2012 में एक्टिंग से ब्रेक लेने का फैसला किया था। उस समय मैंने काफी ट्रैवल किया और एक वेडिंग प्लैनर के तौर पर काम किया। मैंने एक इंटरनेशनल वेडिंग ऑर्गनाइज कराई। उसके बाद मैं बैंगलोर शिफ्ट हुआ। मैंने कछ समय तक अपने पिता का फैमिली बिजनेस भी संभाला।”

ऐसे किया प्रोफेसर बनने का फैसला

विवेक ने सोचा कि आगे कुछ और करना है। उन्होंने अपनी पोस्ट ग्रैजुएशन की पढ़ाई शुरू की और बिजनेस मैनेजमेंट में मास्टर्स की डिग्री हासिल की। उन्होंने कहा, “कई सालों के बाद मैंने दोबारा पढ़ाई शुरू की। इसके साथ ही मैं एक एनजीओ के साथ जुड़ा और 6 महीने काम किया। वहां पर मैं स्कूल स्टूडेंट्स को लाइफ स्किल्स के बारे में पढ़ाता था। उसी समय मुझे अहसास हुआ कि क्या करना है और मैंने टीचिंग लाइन में करियर बनाने का फैसला किया” 

Advertisement

यह भी पढ़ें- TMKOC: काम से दूर Nepal में छुट्टियां मना रही हैं बबीता जी, मुनमुन दत्ता ने विदेशी फैंस से किया ये वादा

CMR यूनिवर्सिटी में कार्यरत हैं विवेक

विवेक मशरू इन दिनों बैंगलोर में रह रहे हैं। वह CMR यूनिवर्सिटी में डिपार्टमेंट ऑफ कॉमन कोर करिकुलम (DCCC) में डायरेक्टर के पद पर नियुक्त हैं। साल 2014 में उन्होंने शादी की थी और उनका परिवार भी बैंगलोर में ही रहता है। विवेक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी और पत्नी की फोटोज शेयर करते रहते हैं। फैंस विवेक को दोबारा एक्टिंग की दुनिया में आने के लिए भी कह रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Avika Gor के दिल के हमेशा करीब रहेगा आनंदी का किरदार, सुनाया दिलचस्प किस्सा

Published By : Mohit Jain

पब्लिश्ड 23 June 2023 at 19:14 IST