तलाक के 12 साल बाद वेडिंग गाउन में दिखीं Jennifer Winget, विदेशी बिजनेसमैन से शादी की चर्चाएं तेज; तस्वीरें VIRAL
एक डिजाइनर ने इंस्टाग्राम पर जेनिफर विंगेट का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह वेडिंग गाउन का ट्रायल करती नजर आ रही हैं। यह वीडियो ऐसे समय में सामने आया है जब जेनिफर और उनके लंबे समय के पार्टनर विलियम इस्माइल की शादी की अफवाहें काफी तेज हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

टीवी जगत की अभिनेत्री जेनिफर विंगेट इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर ऐसी अफवाहें तेज हैं कि 'बेहद' फेम एक्ट्रेस ने अपने लॉन्ग-टाइम पार्टनर विलियम इस्माइल के साथ शादी कर ली है। खबरों की मानें तो इस कपल ने ब्रिटेन में एक बेहद निजी और गुपचुप समारोह में शादी कर ली है। हालांकि, इन खबरों के बीच जेनिफर का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने फैंस के बीच खलबली मचा दी है। इस वीडियो में अभिनेत्री अपना वेडिंग गाउन ट्राई करती नजर आ रही हैं।
इंटरनेट पर लीक हुआ जेनिफर का ब्राइडल लुक
17 जुलाई को मशहूर डिजाइनर 'कार्लेओ' ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो जेनिफर विंगेट के वेडिंग गाउन ट्रायल का है। वीडियो में जेनिफर एक बेहद खूबसूरत सफेद लेस वाले गाउन में दिख रही हैं, जैसा पारंपरिक रूप से पश्चिमी देशों की दुल्हनें अपनी शादी में पहनती हैं।
क्लासिक स्वीटहार्ट नेकलाइन वाले इस गाउन के साथ जेनिफर सिर पर घूंघट वेल सेट करती भी नजर आ रही हैं, ताकि उन्हें अंदाजा मिल सके कि शादी के दिन उनका फाइनल लुक कैसा लगेगा।
वीडियो लीक होने से नाराज हैं एक्ट्रेस, टीम ने की डिलीट करने की मांग
जेनिफर का यह पहला ब्राइडल लुक सोशल मीडिया पर आते ही आग की तरह फैल गया और फैंस इसे लगातार शेयर कर रहे हैं। हालांकि, ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेनिफर इस वीडियो के ऑनलाइन लीक होने से बिल्कुल खुश नहीं हैं।
Advertisement
एक फैन पेज की पोस्ट पर कमेंट करते हुए जेनिफर के कथित प्रतिनिधि ने लिखा, नमस्ते, क्या आप कृपया इस पोस्ट को तुरंत हटा सकते हैं? इस कंटेंट को जेनिफर ने मंजूरी नहीं दी है और वह इसके पब्लिश होने से बेहद नाराज हैं। यह जानकारी पूरी तरह गोपनीय है और फिलहाल इस पर रोक लगी हुई है। शादी की आधिकारिक तस्वीरें आते ही, मैं खुद आपके साथ अप्रूव्ड कंटेंट शेयर करूंगा। कृपया इसे अभी हटा दें।
फिलहाल आधिकारिक पुष्टि का इंतजार
भले ही जेनिफर की टीम इस वीडियो को हटाने की मांग कर रही हो, लेकिन अभिनेत्री ने खुद अभी तक न तो इस लीक वीडियो पर कोई पब्लिक रिएक्शन दिया है और ना ही विलियम इस्माइल संग अपनी शादी की कोई तस्वीर शेयर की है। अब फैंस को इंतजार है कि कब जेनिफर खुद अपनी शादी की आधिकारिक घोषणा करेंगी।