अपडेटेड 8 September 2024 at 17:32 IST
Vikas Sethi Death: नींद में दुनिया को अलविदा कह गए 48 साल के विकास सेठी, करीना संग फरमा चुके थे इश्क
Vikas Sethi: टीवी के जाने-माने एक्टर विकास सेठी ने महज 48 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। उन्हें कई हिट शोज के लिए जाना जाता है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Vikas Sethi Passes Away: बॉलीवुड इंडस्ट्री से लगातार कोई न कोई खबर आती रहती है। कभी कोई न्यूज फैंस की आंखों में चमक तो कभी आंसू दे जाती है। हालांकि मनोरंजन जगत से आज 8 सितंबर 2024 दिन रविवार को एक साथ अच्छी और बुरी दोनों ही खबर सामने आई है। एक तरफ जहां दीपिका पादुकोण ( Deepika Padukone ) ने बच्ची को जन्म दिया, वहीं दूसरी तरफ छोटे पर्दे के जाने-माने एक्टर विकास सेठी (Vikas Sethi) ने महज 48 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। इतनी कम उम्र में यूं अचानक उनका दुनिया से चला जाना इंडस्ट्री ही नहीं बल्कि फैंस के लिए भी बड़ा झटका है।
2000 के दशक में 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'कहीं तो होगा' और 'कसौटी जिंदगी की' जैसे लोकप्रिय सीरियल से मशहूर हुए अभिनेता विकास सेठी की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई। वे अपने पीछे पत्नी जाह्नवी सेठी और अपने जुड़वां बेटों को छोड़ गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर (Vikas Sethi Death) को दिल का दौरा पड़ा था और नींद में ही उनकी मौत हो गई। हालांकि उनके परिवार की तरफ से अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
करीना कपूर संग फरमा चुके थे इश्क
विकास सेठी (Vikas Sethi Career) ने अपने करियर की शुरुआत एक एडल्ट फिल्म ऊप्स से की और कई हिट टीवी शो और बॉलीवुड फिल्मों में सहायक भूमिकाएं निभाईं। उनके लोकप्रिय टीवी शोज में 'कहीं तो होगा' 'कसौटी जिंदगी की' 'रियलिटी शो नच बलिए 4' 'ससुराल सिमर का' समेत कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। विकास साल 2001 में आई फिल्म कभी खुशी कभी गम में भी नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने करीना कपूर (Kareena Kapoor) के बॉयफ्रेंड रॉबी का किरदार निभाया था। इस फिल्म में वह करीना संग इश्क फरमाते नजर आए थे।
साल 2021 में हुई थी पैर की सर्जरी
वहीं विकास (Vikas Sethi Film) बतौर एक्टर दीवानापन में नजर आए थे। उन्होंने साल 2019 में तेलुगु हिट फिल्म स्मार्ट शंकर में भी काम किया। ऐसे में अचानक इतनी कम उम्र में उनकी मौत की खबर सुनकर फैंस भी शॉक्ड है। आपको बता दें कि 2021 में विकास ने पैर की सर्जरी करवाई थी और इंस्टाग्राम (Vikas Sethi Instagram) पर एक वीडियो अपलोड किया था। उन्होंने कहा कि डॉक्टर द्वारा डेढ़ महीने तक आराम करने की सलाह दिए जाने के बावजूद विकास उम्मीद से ज्यादा मजबूत और जल्दी वापसी करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने दोस्तों के साथ बाहर जाएंगे और अपने फैंस और फॉलोअर्स के लिए वीडियो बनाएंगे।
Advertisement
फैंस को करते थे फिट रहने के लिए प्रेरित
विकास सेठी (Vikas Sethi) अक्सर ही अपने सोशल मीडिया (Social Media) अकाउंट्स पर फिटनेस वीडियो डालते रहते थे और फैंस (Fans) को फिट रहने के लिए प्रेरित करते थे। ऐसे यूं अचानक उनका दुनिया से चले जाना इंडस्ट्री के साथ-साथ फैंस और परिवार (Vikas Sethi Family) के लिए भी बड़ झटका है।
यह भी पढ़ें… कोई 19 तो कोई 57 साल की उम्र में फैंस का कलेजा छलनी कर दुनिया को अलविदा कह गए ये सितारे, देखें लिस्ट
Advertisement
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 8 September 2024 at 17:32 IST