'बहुत पहले ही दूर जा चुकी...' 'वड़ा पाव गर्ल' ने पति से की बेवफाई! मिस्ट्री मैन संग रचा ली दूसरी शादी? पति ने यूं किया रिएक्ट
Vada Pav Girl: चंद्रिका दीक्षित की वायरल शादी की तस्वीरों के बीच अब उनके पति युगम गेरा का इमोशनल वीडियो सामने आया है। इसमें वो पत्नी की बेवफाई पर बात करते नजर आ रहे हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Vada Pav Girl: 'वड़ा पाव गर्ल' उर्फ चंद्रिका दीक्षित का पति युगम गेरा संग विवाद गहराता जा रहा है। चंद्रिका और उनके पति की निजी जिंदगी में उथल-पुथल मची हुई है। हाल ही में चंद्रिका ने दुल्हन के लिबास में मिस्ट्री मैन संग कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिससे उनकी दूसरी शादी की चर्चा जोरों पर होने लगीं। इस बीच युगम गेरा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे चंद्रिका से जोड़कर देखा जा रहा है।
पति पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाने वाली चंद्रिका दीक्षित इन दिनों एक मिस्ट्री मैन के साथ वीडियो पर वीडियो शेयर कर रही हैं और अपने पति पर तरह-तरह के आरोप लगा रही हैं। उनके पति भी चंद्रिका पर हमला बोलने का एक मौका छोड़ रहे। अब मियां-बीवी के झगड़े के बीच युगम गेरा का नया वीडियो चर्चा में है।
युगम गेरा ने शेयर किया वीडियो
युगम गेरा ने इंस्टाग्राम पर दो वीडियोज शेयर किए हैं, जिसमें वो भावुक नजर आ रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि वो पत्नी की बेवफाई से टूट गए हैं। युगम गेरा ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए पहले वीडियो में कहा, 'जिंदगी में एक चीज अच्छे से समझ आ गई है, अगर कोई लड़की तुम्हारा हाथ छुड़ाकर जाना चाह रही हो, तो उसे जाने देना चाहिए। क्योंकि वो बहुत पहले ही तुमसे दूर जा चुकी होती है।'
'जो मेरे नसीब में नहीं वो…'
उन्होंने दूसरे वीडियो में कहा, 'जिंदगी में मुझे एक चीज समझ आ गई है, जो मेरे नसीब में है वो मुझसे कोई नहीं छीन सकता है और जो मेरे नसीब में नहीं है वो मेरा चाहकर भी नहीं हो सकता है।' गेरा ने कैप्शन में लिखा, 'जब तक चल रही है जिंदगी, तब तक जीनी पड़ेगी।'
Advertisement
लोग बोले- सब नाटक…
युगम गेरा की इन वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं। जहां कुछ हमदर्द जता रहे हैं, तो वहीं कुछ ड्रामा बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'सब नाटक है तुम्हारा।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'जब भाई तुम्हारी नहीं हुई तो सामने वाले की कैसे हो जाएगी।' एक और यूजर ने लिखा, 'हम आपको सपोर्ट करते हैं।' एक और ने कहा, ‘वो अभी एक मुस्लिम लड़के के साथ वीडियो बनाती है, तुम मेहनत करते रहो।’