अपडेटेड 26 February 2026 at 08:34 IST

Vada Pav Girl: चंद्रिका दीक्षित की शादी की जिद हो गई पूरी? मंडप में मिस्ट्री मैन संग आई नजर- VIDEO

Chandrika Dixit: आए दिन सोशल मीडिया पर चंद्रिका दीक्षित की पर्सनल लाइफ से जुड़ी खबरें सुनने को मिल रही है। ऐसे में उनके हाल ही के वीडियो में वह मिस्ट्री मैन संग मंडप में बैठी हुई नजर आई हैं।

Follow : Google News Icon  
Vada Pav Girl is Chandrika Dixit insistence on marriage fulfilled Spotted with a mystery man at the mandap viral VIDEO
चंद्रिका दीक्षित मिस्ट्री मैन | Image: Instagram

Vada Pav Girl With Mystery Man: दिल्ली की सड़कों से बिग बॉस के घर तक का सफर तय करने वाली ‘वड़ा पाव गर्ल’ उर्फ चंद्रिका दीक्षित इन दिनों एक मिस्ट्री मैन के साथ नजर आ रही हैं। नाम और शौहरत कमाने के बाद अब आये दिन उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई बातें एक के बाद एक सामने निकलकर आ रही हैं। पति पर चीटिंग के आरोप के बाद से ही वह एक मिस्ट्री मैन के साथ नजर आ रही हैं। ऐसे में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकॉउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर फैंस भी चौंक गए।  तो चलिए जानते हैं क्या है वीडियो का पूरा सच-

चन्द्रिका दीक्षित ने की मिस्ट्री मैन से शादी?

हालही में उन्होंने एक वीडियो को शेयर किया, जिसमें वह मिस्ट्री मैन के साथ मंडप पर बैठी हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो में जहां एक तरफ शादी के मंत्र चल रहे हैं, तो दूसरी तरफ चंद्रिका बहुत खुश नजर आ रही है। कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब मिस्ट्री मैन उन्हें मंगलसूत्र पहनाने के लिए बढ़ता है, तो चंद्रिका उसे रोक देती है।  


इसे देखकर वहां मौजूद सभी लोग दंग रह जाते हैं। इसके बाद वह कहती हैं कि 'पहले ही जिंदगी इतनी उथल-पुथल हो रखी है, अब एक शादी ऐसी निकली है। क्या पता तेरे साथ शादी करना सही है भी या नहीं? सब सही होगा भी या नहीं?' इसके बाद वह कहती हैं कि 'पहले मैं अपने एस्ट्रोलॉजर से पूछूंगी।'

इस सबके बाद दर्शकों को पता लगता है कि वह मंगलसूत्र न पहनने की एक्टिंग कर रही थी और यह मंडप और शादी उसी ऐक्टिंग का हिस्सा है। बता दें कि महज एक विज्ञापन है, जिसमें वह केवल एस्ट्रोलॉजर को अपनी फैन फॉलोइंग के जरिये प्रमोट कर रही हैं।

Advertisement

काफी समय से कर रहीं शादी की जिद

इससे पहले भी चंद्रिका ने अपने सोशल मीडिया पर कई तरह की वीडियो शेयर की है, जिसके बाद उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई बातें बाहर निकलकर आई हैं। ऐसे में उन्होंने कुछ दिन पहले एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह मिस्ट्री मैन से शादी करने की जिद करती हुई दिखाई दे रही थी और बार-बार पूछ रही थी कि वह दोनों शादी कब करेंगे?

यह जरूर पढ़ें:  Rashmika Vijay Wedding: दो बार शादी करेंगे रश्मिका-विजय, सुबह से रात तक चलेगा जश्न; शामिल होंगे कई सितारे

Advertisement

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 26 February 2026 at 08:34 IST