Vada Pav Girl: चंद्रिका दीक्षित ने मिस्ट्री मैन के लिए रखा रोजा, अपने हाथों से तैयार की इफ्तारी; उधर युगम गेरा ने की नई शुरुआत!
Vada Pav Girl: चंद्रिका दीक्षित ने 'मिस्ट्री मैन' के लिए रोजा रखा है। वहीं दूसरी ओर उनके पति युगम गेरा ने एक महिला के साथ फोटोज शेयर कर 'नई शुरुआत' का संकेत दिया।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Vada Pav Girl: 'वड़ा पाव गर्ल' उर्फ चंद्रिका दीक्षित की पर्सनल लाइफ सुर्खियों में बनी हुई है। वो 'मिस्ट्री मैन' संग लगातार वीडियो शेयर कर रही हैं। उन्होंने ये भी बताया कि आज उन्होंने सैफी के लिए रोजा रखा है। वहीं दूसरी ओर उनके पति युगम गेरा ने एक महिला के साथ फोटोज शेयर कर 'नई शुरुआत' का संकेत दिया।
चंद्रिका दीक्षित ने बताया कि उन्होंने सैफी के लिए रोजा रखा है, क्योंकि वो भी उनके लिए कई बार व्रत रख चुके हैं। वो चंद्रिका बताती हैं कि व्रत और रोजा दोनों एक ही हैं। रोजा में अल्लाह की इबादत होती है और व्रत में भगवान को पूजा जाता है।
चंद्रिका ने अपने हाथों से तैयार की इफ्तारी
चंद्रिका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो बताती हैं कि उन्होंने इफ्तारी के लिए काफी कुछ बनाया है। वीडियो की शुरुआत में 'मिस्ट्री मैन' कहते हैं, 'हम दोनों ने रोजा रखा है और हमने मिलकर कुछ बनाया है।' तभी चंद्रिका उन्हें मारते हुए कहती हैं कि 'मैंने बनाया है, जब से किचन में मेहनत मैं कर रही हूं।' इसके बाद 'मिस्ट्री मैन' उन्हें हग करते हुए कहते हैं 'अरे ठीक है न बाबा। दोनों का रोजा है और अब रोजा खोलने का समय आ गया है।'
दोनों ने एक-दूजे को खिलाया भोजन
चंद्रिका बताती हैं कि मैंने इफ्तारी के लिए इतना सबकुछ तैयार किया है। ये मुझे बताता गया और मैं बनाती गई, क्योंकि खाना बनाने में तो मैं धुरंधर हूं। इसने आइडिया दिया और मैंने सबकुछ बनाकर तैयार कर दिया। आखिर में दोनों एक-दूजे को भोजन खिलाकर रोजा खोला।
Advertisement
युगम ने ‘मिस्ट्री गर्ल’ संग शेयर की तस्वीर
उधर, चंद्रिका के पति युगम गेरा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वो किसी महिला के साथ नजर आ रहे हैं। हालांकि, तस्वीरों में महिला का चेहरा छिपाया हुआ है। युगम ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, 'एक नया सफर, एक नई शुरुआत।'
सोशल मीडिया पर अटकलों का दौर शुरू
गौरतलब है कि चंद्रिका दीक्षित पहले ही अपने पति युगम गेरा पर चीटिंग का आरोप लगा चुकी है। उन्होंने ‘मिस्ट्री गर्ल’ संग पति की तस्वीरें और चैट भी रिवील की थी। ऐसे में युगम गेरा के इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर अटकलों का दौर शुरू हो गया है कि आखिर ये महिला कौन है।