उर्फी जावेद बनीं गीता भारद्वाज? इस्लाम से निकाले जाने के दावों पर भड़कीं एक्ट्रेस, बोलीं- अपने मन से…
Uorfi Javed: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी ने दावा किया है कि उर्फी जावेद को इस्लाम से निकाल दिया गया है और उनका नाम बदलकर 'गीता भारद्वाज' रख दिया गया है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Uorfi Javed: उर्फी जावेद इन दिनों अपने अतरंगी फैशन सेंस नहीं, बल्कि अपनी पहचान को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। दरअसल, कुछ समय पहले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी ने दावा किया था कि उर्फी को इस्लाम से निकाल दिया गया है और उनका नाम बदलकर 'गीता भारद्वाज' रख दिया गया है। अब इन दावों पर खुद सोशल मीडिया सेनसेशन उर्फी का रिएक्शन सामने आया है।
उर्फी जावेद ने हाल ही में IANS को दिए इंटरव्यू में इन खबरों को निराधार बताया। एक्ट्रेस ने साफ-सीधे शब्दों में कहा कि वो खुद एक नास्तिक हैं। ये खबर एकदम फर्जी है।
उर्फी जावेद को इस्लाम से निकाला गया?
खबरों पर नाराजगी जताते हुए उर्फी जावेद कहती हैं- “मैंने खुद बहुत पहले ही धर्म छोड़ दिया था। अब ये सब बातें कौन फैला रहा है? किसने कहा ऐसा? ऐसी कोई खबर नहीं है। ये सब केवल मनगढ़ंत बातें हैं। मैं किसी धर्म को नहीं मानती। मैं एक नास्तिक हूं। तो आप मुझे कहां से निकालोगे? आप किसी को उस जगह से कैसे निकाल सकते हो जहां वो है ही नहीं!”
उर्फी जावेद को किसने बनाया ‘गीता भारद्वाज’?
ये पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब फैजान अंसारी नाम के एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने 31 जनवरी 2026 को एक वीडियो पोस्ट करते हुए ये चौंकाने वाले दावे किए। उन्होंने अपने वीडियो में कहा कि "एक लड़की न सिर्फ भारत में बल्कि पूरी दुनिया में मुसलमानों का नाम खराब कर रही है। वह खुद कहती है कि वह कुरान में नहीं मानती, इस्लाम में नहीं मानती और मुस्लिम धर्म में यकीन नहीं रखती। अब तक उसका नाम मुस्लिम था- उर्फी जावेद। वह बहुत बुरी लड़की है जिसने पूरी दुनिया में मुसलमानों का नाम खराब किया है और हर मुसलमान उसे गाली देता है।"
Advertisement
फैजान ने आगे बड़ा दावा करते हुए कहा कि "सभी मुसलमानों ने मिलकर फैसला किया है और एक चिट्ठी मौलाना को दी है। इसे दुनियाभर में फैलाएं ताकि लोगों को पता चले कि अगर कोई मुसलमानों के नाम का अपमान करेगा तो क्या होगा। आज से, उर्फी जावेद का नाम गीता भारद्वाज है। मुस्लिम समुदाय या समाज में उनके लिए कोई जगह नहीं है"।
ये भी पढ़ेंः Border 2 Box Office Collection: ‘धुरंधर’ के मुकाबले कैसा कमा रही ‘बॉर्डर 2’? वर्ल्डवाइड 350 करोड़ के करीब पहुंची