अपडेटेड 6 July 2021 at 16:53 IST

टीवी एक्टर प्राचीन चौहान ने छेड़छाड़ के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘जल्द सच सामने लाऊंगा’

एक्टर प्राचीन चौहान (Pracheen Chauhan) को हाल ही में मलाड ईस्ट पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया था।

Follow : Google News Icon  
| Image: self

एक्टर प्राचीन चौहान (Pracheen Chauhan) को हाल ही में मलाड ईस्ट पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया था। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काम करने वाली एक 22 वर्षीय महिला द्वारा नशे में उन्हें गलत तरीके से छूने का आरोप लगाने के बाद एक्टर को गिरफ्तार किया गया था। प्राचीन शनिवार दोपहर को, बोरीवली की अदालत में पेश हुए और उन्हें जमानत दे दी गई। घटना के बाद चौहान ने अपना पहला बयान जारी करते हुए कहा है कि ‘आरोप झूठे और पूरी तरह से निराधार हैं’।

टीवी एक्टर प्राचीन के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला

स्पॉटबॉय के अनुसार, उन्होंने कहा कि वह अभी स्थिति के बारे में बात नहीं करना चाहते क्योंकि वह "टूट" हो गए हैं और वह पहले अपने वकील से बात करेंगे। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि यह एक ‘झूठा मामला’ है, और वह 'सच्चाई' को उजागर करने के लिए बहुत जल्द एक आधिकारिक बयान प्रकाशित करेंगे। उन्होंने कहा कि ‘वह बताएंगे कि कहानी क्या है, जब इस पर पूरी स्पष्टता होगी’।

लोकप्रिय टेलीविजन एक्टर पर भारतीय दंड संहिता की धारा 354, 342, 323 और 502 (2) के तहत आरोप लगाए गए हैं। खबरों के मुताबिक, चौहान ने 1 जुलाई को एक पार्टी रखी थी। शिकायतकर्ता उस पार्टी में थी, जहां बताया जाता है कि स्टार ने उनके साथ ‘दुर्व्यवहार’ किया। इसके बाद वह घर लौटी और कुरार गांव पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। उनका बयान दर्ज किया गया और एक्टर के खिलाफ छेड़छाड़, गलत तरीके से छूने और हमले का आरोप लगाया गया था।

कुरार गांव पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक प्रकाश बेले ने कहा था, "शिकायतकर्ता को उसके दोस्त के साथ 30 जून को आरोपी द्वारा आमंत्रित किया गया था। आरोपी नशे में था और उसे अनुचित तरीके से छुआ था। उसे आज बोरीवली अदालत में पेश किया गया और उसकी जमानत मंजूर कर दी गई है।"

इस बीच, करियर की बात करें तो, चौहान ने कई टीवी शो में काम किया है, जिनमें ‘Ssshhhh... कोई है’, ‘क्यों होता है प्यार’, ‘क्या हादसा क्या हकीकत’, ‘सिंदूर तेरे नाम का’, ‘ये है आशिकी’, ‘लाल इश्क’, आदि शामिल हैं। प्राचीन चौहान वर्तमान में ‘शादी मुबारक’ शो में विशाल अग्रवाल की भूमिका निभा रहे हैं।

Advertisement

पर्ल वी पुरी केस 

गौरतलब है कि लोकप्रिय टेलीविजन एक्टर पर्ल वी पुरी (Pearl V Puri) की यौन अपराध के आरोप में गिरफ्तारी के बाद, यह टीवी इंडस्ट्री के लिए एक बहुत बड़ा झटका है। पर्ल वी पुरी पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम, 2012 और भारतीय दंड संहिता की धारा 376 एबी (12 वर्ष से कम उम्र की महिला के साथ बलात्कार की सजा) के तहत मामला दर्ज किया गया था। हालांकि, एक्टर को 15 जून, 2021 को जमानत दे दी गई थी। उन्होंने हाल ही में एक बयान जारी करते हुए इंस्टाग्राम पर अपना रुख साफ किया और इन मुश्किल समय में उनके साथ खड़े लोगों को धन्यवाद दिया है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: सोनू सूद ने ऑक्सीजन प्लांट के नेल्लोर पहुंचने पर जताई खुशी, कहा- ‘कई लोगों की जान बचेगी’

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 6 July 2021 at 16:50 IST