'रेप का विरोध करने पर बाल पकड़ कर घसीटा फिर...',पीड़िता ने लगाए गंभीर आरोप, आरोपी आशीष कपूर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत
Ashish Kapoor: टीवी एक्टर आशीष कपूर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वो रेप के आरोप में इस समय जेल में बंद हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Ashish Kapoor: टीवी एक्टर आशीष कपूर को रेप का आरोप लगने के बाद पुणे से गिरफ्तार किया गया था। अब उन्हें आज यानि 6 सितंबर को कोर्ट में पेश किया गया जिसके बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम एक्टर इन दिनों रेप के आरोपों के बाद जेल में बंद हैं। उनका हाल ही में पोटेंसी टेस्ट हुआ है। अब कोर्ट ने मामले की जांच के सिलसिले में उन्हें दो हफ्ते के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
मिसिंग है आशीष कपूर का फोन
सामने आई जानकारी की माने तो, एक्टर आशीष कपूर का फोन अभी भी मिसिंग है। उन्हें बुधवार को दिल्ली पुलिस ने पुणे से गिरफ्तार किया था। महिला द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद से ही पुलिस आशीष की एक्टिविटीज पर नजर बनाए हुए थी। पहले उन्हें गोवा में ट्रैक किया गया, फिर पुणे में जहां से उन्हें गिरफ्तार किया गया था।
आशीष कपूर पर महिला ने लगाया रेप का आरोप
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक महिला ने आशीष कपूर पर आरोप लगाया है कि अगस्त के दूसरे महीने में दिल्ली में एक हाउस पार्टी हुई थी। वहां एक्टर ने वॉशरूम में उसके साथ रेप किया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, पुलिस ने रिमांड के दौरान आशीष कपूर का पोटेंसी टेस्ट कराया है।
Advertisement
इससे पहले पीड़िता ने ये भी दावा किया कि घटना का वीडियो भी बनाया गया था। हालांकि, अबतक पुलिस के हाथ ऐसी कोई वीडियो नहीं लगी है। खबरों की माने तो, उस महिला का आरोप है कि “उसकी ड्रिंक में कुछ मिलाकर उसे घसीटते हुए वॉशरूम ले जाया गया जहां उसके साथ गैंगरेप किया गया। और उसका वीडियो बनाया गया। मुंह खोलने पर वीडियो को लीक करने की धमकी दी गई”।
ये भी पढ़ेंः Ashish Kapoor: रेप के आरोप में फंसे TV एक्टर आशीष कपूर का हुआ पोटेंसी टेस्ट, जानें कैसे और क्यों होता है Test