'हॉट, खूबसूरत, प्रीटी... RR का तलाकशुदा क्रिकेटर भेजता था मैसेज', TMKOC अभिनेत्री नेहल वडोलिया ने किस क्रिकेटर के बारे में किया सनसनीखेज खुलासा
Nehal Vadoliya Conroversy: यह पहली बार नहीं है, बल्कि इससे पहले भी नेहल ने सबूत के तौर पर चैट के स्क्रीनशॉट और वीडियो भी शेयर किए थे।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Nehal Vadoliya News: टीवी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में छोटे से रोल में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस नेहल वडोलिया इन दिनों खूब चर्चा में हैं। नेहल कई वेब सीरीज और टीवी शोज में काम कर चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक ऐसा सनसनीखेज खुलासा किया है, जिसने इंटरनेट पर खलबली मचा दी है। तो चलिए जानते हैं कि नेहल ने अपने इस नए इंटरव्यू में क्या-क्या बातें शेयर की हैं।
"RR का तलाकशुदा क्रिकेटर करता था मैसेज"
हाल ही में एक पॉडकास्ट पर बातचीत के दौरान नेहल से पूछा गया कि क्या कभी किसी क्रिकेटर ने उन्हें मैसेज करके लाइन मारने की कोशिश की है? इस पर नेहल ने हंसते हुए चौंकाने वाला जवाब दिया।
उन्होंने बताया कि एक क्रिकेटर है जिसने उन्हें इंस्टाग्राम पर मैसेज किए थे। नेहल ने नाम बताने से तो इनकार कर दिया, लेकिन लोगों को हिंट देते हुए कहा- "वह क्रिकेटर राजस्थान रॉयल्स (RR) का है, उसका तलाक हो चुका है और वह बहुत ज्यादा मशहूर भी नहीं है।"
मैसेज में क्या लिखता था क्रिकेटर?
नेहल ने इस बात का भी खुलासा किया कि वह क्रिकेटर उन्हें किस तरह के मैसेज करता था। उन्होंने बताया कि वह अक्सर उनकी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर रिप्लाई करता था और उन्हें 'हॉट', 'खूबसूरत' और 'प्रीटी' कहकर बुलाता था।
Advertisement
जब नेहल से पूछा गया कि क्या उन्होंने जवाब दिया, तो एक्ट्रेस ने कहा, "अगर मैं रिप्लाई करूंगी, तो वह फिर से मैसेज करना शुरू कर देगा। मुझे उससे बात ही नहीं करनी थी।" बात ना बढ़ाने और पीछा छुड़ाने के लिए नेहल ने उस क्रिकेटर को इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया।
सोशल मीडिया पर शुरू हुआ कयासों का दौर
जैसे ही नेहल के इस इंटरव्यू की क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, क्रिकेट फैंस ने जासूस बनकर उस खिलाड़ी की पहचान खोजने की कोशिश शुरू कर दी। लोग सोशल मीडिया पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और अलग-अलग क्रिकेटर्स का नाम ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा: “क्या वो शिमरॉन हेटमायर है या फिर तुषार देशपांडे?”
Advertisement
एक अन्य यूजर ने कहा: “युजवेंद्र चहल भी तो RR में था।”
तीसरे ने मजाक में लिखा: "चहल भाई, कहीं ये तुम तो नहीं हो?"
गुजराती एक्टर पर भी लगा चुकी हैं आरोप
आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब नेहल ने इस तरह का कोई खुलासा किया है। कुछ दिनों पहले उन्होंने गुजराती एक्टर करण जोशी पर सरेआम आरोप लगाया था कि करण ने उन्हें इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक मैसेज भेजे थे।
नेहल ने सबूत के तौर पर चैट के स्क्रीनशॉट और वीडियो भी शेयर किए थे। हालांकि, विवाद बढ़ने पर करण जोशी ने सफाई देते हुए कहा था कि उनका अकाउंट हैक हो गया था। नेहल ने यह दावा भी किया था कि कुछ लोगों ने उन पर दबाव डालकर पोस्ट डिलीट करवाने और चुप रहने के लिए कहा था।
फिलहाल इस मिस्ट्री क्रिकेटर का असली नाम सामने नहीं आया है, लेकिन नेहल के इस खुलासे ने सोशल मीडिया पर एक नई बहस जरूर छेड़ दी है।