अपडेटेड 19 January 2025 at 16:46 IST
बस अपने पैरों पर खड़ा हो जाऊं... TMKOC फेम गुरुचरण को मिली अस्पताल से छुट्टी, थके-थके आए नजर, फैंस से लगाई गुहार
Gurucharan Singh: टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से लोकप्रिय हुए एक्टर गुरुचरण सिंह को आखिरकार अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Gurucharan Singh: टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में रोशन सिंह सोढ़ी के किरदार के लिए जाने जाने वाले एक्टर गुरुचरण सिंह को आखिरकार अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। उन्हें लगभग दो हफ्ते पहले तबीयत खराब होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब हालत में सुधार होने के बाद वो घर लौट आए हैं।
अस्पताल से डिस्चार्ज होने की जानकारी खुद गुरुचरण सिंह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए दी है। उन्होंने उनके जल्द सेहतमंद होने की प्रार्थना करने के लिए फैंस को धन्यवाद भी दिया है।
गुरुचरण सिंह को मिली अस्पताल से छुट्टी
फैंस के चहेते सोढ़ी यानि गुरुचरण ने वीडियो शेयर करते हुए कहा- “दोस्तों मैं घर पर हूं। ठीक हूं और वाहेगुरु जी की कृपा से, अब ठीक हूं। दोस्तों बस अब इच्छा यही है कि मैं फिर से अपने पैरों पर खड़े हो जाऊं”।
उन्होंने आगे कहा- “पहले भी ये मैंने कहा था सबको कि दिल से काम करना चाहता हूं, मेहनत करना चाहता हूं, कृत्य कमाइयां करना चाहता हूं, आप सबके सपोर्ट से ही ये संभव हो पाएगा। मैं दिल से काम करना चाहता हूं। हालात ऐसे हैं कि, आर्थिक रूप से तो आप सब समझते हैं। सर पर बहुत से कर्जे हैं जो सारे उतारने हैं, वाहेगुरु जी की कृपा से सब होगा। आप सबकी प्रार्थना, दुआओं से। आपको सबका ही सपोर्ट चाहिए।”
Advertisement
लगभग दो हफ्ते पहले गुरुचरण सिंह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर करते हुए फैंस को अपनी तबीयत खराब होने के बारे में बताया था। हालांकि, उन्होंने ये रिवील नहीं किया था कि उन्हें अस्पताल में भर्ती क्यों कराया गया है। उन्होंने वीडियो में कहा था- “हालत बहुत ज्यादा खराब हो गई है। गुरु गोबिंद सिंह साहेब महाराज जी गुरुपर्व दी लख लख बधाइयां। मुझे हुआ क्या है, लेटेस्ट अपडेट आप सबके साथ जल्दी शेयर करेंगे। हालत देखो। चलो रब राखा”।
गुरुचरण सिंह पिछले साल हो गए थे लापता
पिछले साल मई में खबर आई कि गुरुचरण सिंह अचानक लापता हो गए हैं। वो मुंबई के लिए अपने दिल्ली वाले घर से निकले थे, उसके बाद उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया। तब उनके पिता अपने बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाने थाने पहुंचे थे। फिर करीब 25 दिन बाद वो घर लौटे। वो धार्मिक यात्रा पर निकले थे। कई दिनों तक अमृतसर और लुधियाना के गुरुद्वारों में दिन बिताने के बाद वो घर लौटे।
Advertisement
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 19 January 2025 at 16:46 IST