अपडेटेड 16 February 2026 at 23:07 IST
The 50: फिनाले से पहले टूटा सपना चौधरी का सपना, ये एक गलती हरियाणवी डांसर पर पड़ी भारी
The 50: हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी का शो 'द 50' जीतने का सपना टूट गया है। उनकी एक गलती उनपर भारी पड़ गई है। आइए आपको बताते हैं कि क्या है पूरा मामला।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

The 50: रियलिटी शो 'द 50' जैसे-जैसे अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है, मुकाबला और भी दिलचस्प होता जा रहा है। लेकिन इसी बीच शो से जुड़ी एक चौंकाने वाली खबर ने दर्शकों को बड़ा झटका दिया है। इस सीजन की मजबूत दावेदार मानी जा रही सपना चौधरी अब शो का हिस्सा नहीं रहेंगी। एक टास्क के दौरान लगी गंभीर चोट के कारण उन्हें शो छोड़ना पड़ा है।
टास्क के दौरान हुआ हादसा
सूत्रों के मुताबिक एक हाई-इंटेंसिटी टास्क के दौरान सपना चौधरी के पैर में फ्रैक्चर हो गया। चोट गंभीर होने के चलते डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत आराम की सलाह दी है। फिलहाल उनका इलाज जारी है और उन्हें पूरी तरह ठीक होने में समय लग सकता है। चूंकि ‘The 50’ में फिजिकल स्ट्रेंथ और स्टैमिना की अहम भूमिका है, ऐसे में इस स्थिति में खेल जारी रखना संभव नहीं था।
फिनाले से कुछ कदम दूर टूटा सपना
सपना चौधरी को इस सीजन का सबसे दमदार खिलाड़ी माना जा रहा था। कई टास्क में उन्होंने अपनी शारीरिक क्षमता और मानसिक मजबूती का शानदार प्रदर्शन किया था। दर्शकों और फैंस को उम्मीद थी कि वह टॉप 2 में अपनी जगह पक्की करेंगी। लेकिन फिनाले से पहले उनका बाहर होना शो के लिए बड़ा ट्विस्ट बन गया है।
दिव्या अग्रवाल से टकराव ने बढ़ाई थी चर्चा
सीजन के दौरान सपना चौधरी और दिव्या अग्रवाल के बीच तीखी बहस ने भी काफी सुर्खियां बटोरी थीं। दोनों के बीच एलायंस और गेम स्ट्रैटेजी को लेकर गंभीर आरोप-प्रत्यारोप हुए थे। इस विवाद के बाद घर दो हिस्सों में बंटता नजर आया और सोशल मीडिया पर भी फैंस के बीच जमकर बहस देखने को मिली।
Advertisement
पूरी तरह बदले शो के समीकरण
सपना चौधरी के बाहर होने से फिनाले की रेस में अब बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। जहां एक ओर बाकी कंटेस्टेंट्स के लिए रास्ता कुछ आसान हुआ है, वहीं शो को एक मजबूत प्रतियोगी का नुकसान हुआ है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि उनकी गैरमौजूदगी में कौन खिलाड़ी बाज़ी मारता है।
Advertisement
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 16 February 2026 at 23:07 IST