Rajat Dalal Wedding: 'द 50' फेम रजत दलाल ने गुपचुप रचाई शादी, दुल्हनिया संग शेयर की तस्वीरें

Rajat Dalal Wedding: हाल ही में टीवी रियलिटी शो 'द 50' में नजर आए रजत दलाल ने शादी की तस्वीरें शेयर कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है।

Follow : Google News Icon  
Rajat Dalal Wedding
Rajat Dalal Wedding | Image: @rajat_9629/instagram

Rajat Dalal Wedding: फिटनेस कोच और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रजत दलाल ने रविवार यानि 29 मार्च 2026 को अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर इंटरनेट हिला डाला। रियलिटी टीवी स्टार पिछले कुछ समय से अपने लव रिलेशनशिप और शादी को लेकर हिंट जरूर दे रहे थे लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि वो वाकई ऐसे गुपचुप तरीके से शादी कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दे देंगे।

'द 50' फेम इन्फ्लुएंसर रजत दलाल ने आज अपने इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए अपनी शादी की खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर दी हैं जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

इन्फ्लुएंसर रजत दलाल ने गुपचुप रचाई शादी

रजत दलाल ने शादी की तस्वीरें शेयर करने से पहले अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक छोटा सा वीडियो शेयर किया था जिसमें वो कह रहे थे कि वो जिंदगी के एक नए चैप्टर की शुरुआत करने जा रहे हैं। और जितने लोगों ने उन्हें प्यार और साथ दिया है, उनसे रजत ने आशीर्वाद मांगा। फिर थोड़ी देर बाद ही उन्होंने एक स्पेशल पोस्ट कर बड़ा खुलासा कर दिया कि आखिर ये शुरुआत थी क्या।

रजत दलाल ने दिखाई दुल्हनिया की झलक

जी हां, महीनों की अटकलों के बाद आखिरकार रजत दलाल ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर दी हैं। इसी के साथ, उन्होंने अपनी दुल्हनिया की झलक भी दुनियावालों को दिखा दी है। अपनी जिंदगी के इस खास दिन पर इन्फ्लुएंसर ने ऑफ वाइट कलर की शेरवानी पहनी थी जबकि उनकी पत्नी लाल ब्राइडल लहंगे में काफी खूबसूरत लग रही थीं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए रजत दलाल ने कैप्शन में लिखा- “जीवन के एक नए पहलू की शुरुआत”।

Advertisement

जैसे ही उन्होंने ये तस्वीरें शेयर कीं, कमेंट सेक्शन में बधाई देने वालों की बाढ़ सी आ गई। फैंस से लेकर सेलिब्रिटीज तक ने भी रजत को दूल्हा बनने की शुभकामनाएं दी हैं। फैजल शेख ने लिखा- ‘बहुत बहुत मुबारक मेरे भाई’, वहीं, एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया ने कमेंट किया- ‘आप दोनों को बहुत-बहुत बधाई’। कशिश कपूर तो हैरान रह गईं और पूछा कि क्या वाकई रजत दलाल ने शादी कर ली है। उनकी तरह बहुत से फैंस भी उलझन में हैं कि उन्होंने सच में शादी कर ली या ये AI तस्वीरें हैं।

ये भी पढे़ंः क्या पुष्पा 2, क्या बाहुबली 2… साउथ की इन ब्लॉकबस्टर पर भारी पड़ी Dhurandhar 2, 10वें दिन हिंदी सिनेमा में रचा इतिहास

Advertisement
Published By :
Sakshi Bansal
पब्लिश्ड