The 50: पति अपूर्व से अलग रहती हैं दिव्या अग्रवाल? भव्या के दावे से मची सनसनी, अब एक्ट्रेस की टीम ने बताई हकीकत
Divya Agarwal: रियलिटी शो “The 50” में भव्या सिंह ने अपनी को-कंटेस्टेंट दिव्या अग्रवाल की निजी जिंदगी को लेकर ऐसा दावा किया है जिससे सोशल मीडिया पर सनसनी मच गई।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Divya Agarwal: रियलिटी शो “The 50” में हाल ही में भव्या सिंह ने अपनी को-कंटेस्टेंट दिव्या अग्रवाल की निजी जिंदगी को लेकर ऐसा दावा किया है जिससे सोशल मीडिया पर सनसनी मच गई। भव्या ने कहा कि ‘दिव्या अपने पति अपूर्व पडगांवकर से अलग रहती हैं’। अब इन दावों पर दिव्या की टीम ने करारा जवाब दिया है।
शो “The 50” में बैल और बुद्धि टास्क के दौरान शुरू हुआ झगड़ा तब बढ़ गया जब भव्या ने दिव्या को ‘फेक’ बुलाते हुए कहा कि “इसमें कोई हैरानी वाली बात नहीं है कि लोग उसे गोल्ड डिगर कहते हैं"।
भव्या सिंह के दावे पर दिव्या अग्रवाल का पलटवार
दिव्या अग्रवाल के सोशल मीडिया हैंडल पर उनकी टीम ने एक लंबा नोट शेयर किया है जिसमें लिखा है- “यह मैसेज कल रात 'द 50' के एपिसोड में प्रसारित एक मुद्दे को लेकर है। जो कुछ कहा और किया गया, वह बहुत अनुचित और अनैतिक था। बार-बार 'मैं कुछ नहीं कहूंगी' कहते हुए भी बेसलेस पर्सनल बातें फैलाते रहना केवल उनकी नीयत को एक्सपोज करता है, सच्चाई को नहीं। यह कभी भी पर्सनल लड़ाई का मैदान नहीं था, यह एक ऐसा गेम है जो ताकत, रणनीति और अक्ल की परीक्षा लेने के लिए बनाया गया है।”
आगे लिखा है- “किसी की निजी जिंदगी को घसीटना, ऐसा करने वाले इंसान पर ज्यादा नेगेटिव असर डालता है, न कि उस इंसान पर जिसके बारे में बात की जा रही है। दिव्या हमेशा से गरिमा, वफादारी और सच्ची दोस्ती के लिए खड़ी रही हैं, और जो लोग उन्हें जानते हैं, वे अच्छी तरह जानते हैं कि वे कहां खड़ी हैं।”
Advertisement
दिव्या की टीम ने आगे कहा- “लोगों को अपने घर बुलाने की उनकी आदत, उनके खुले दिल वाले स्वभाव को दिखाती है। उन्हें लोगों से जुड़ना, उन्हें घर जैसा महसूस कराना काफी पसंद है। इसे इमोशनल डिपेंडेंसी या अकेलेपन के रूप में दिखाना ना केवल झूठ है, बल्कि गलत भी है”।
भव्या सिंह ने दिव्या अग्रवाल को लेकर क्या कहा?
भव्या ने सपना चौधरी और आर्या से बात करते हुए दिव्या के बारे में कुछ पर्सनल कमेंट किए और कहा कि “मैंने उससे एक पॉडकास्ट पर पूछा था कि क्या वह फिर से कभी कोई रियलिटी शो करेगी। उसने कहा, ‘नहीं मैं नहीं करूंगी। मैं पहले ही बिग बॉस जीत चुकी हूं’। आपने अचीव ही क्या किया है? इतना सब PR करवाना और पैपराजी स्पॉटिंग, सिर्फ इसलिए कि कभी-कभार आप दिख जाओ। आपने जिंदगी में कुछ नहीं किया। वह फेक है, अब सबके साथ बैठकर बुराई करेगी”।
Advertisement
भव्या ने आगे जो दिव्या के बारे में कहा, वो काफी शॉकिंग था। उनके मुताबिक, “दिवाली पर असली पटाखे तो इसके घर फूटे थे। मैंने फोड़े थे। आज तक मैंने कभी बोला नहीं वो। ना कभी पॉडकास्ट पर ना कभी कुछ। कभी बोलूंगी भी नहीं क्योंकि ये इनका खुद का फैमिली मैटर था। उसमें मुझे शामिल कर दिया। मुंबई में भीख मांगते हैं लोगों से कि मेरे घर आ जाओ। मेरे पास आ जाओ। प्लीज मुझसे मिलो। अलग रहती है अपने पति से”।