अपडेटेड 31 January 2023 at 10:41 IST

Taarak Mehta ka Ooltah Chashma: 'जेठालाल' की रियल लाइफ पत्नी भी हैं बेहद खूबसूरत, ऐसा है Dilip Joshi का परिवार

Dilip Joshi Family: जेठालाल का रियल नेम दिलीप जोशी है। हम आपको जेठालाल की रियल वाइफ के बारे में बताएंगे, जो दिखने में काफी खूबसूरत हैं। 

Follow : Google News Icon  
pc: INSTAGRAM
pc: INSTAGRAM | Image: self

Dilip Joshi Family: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' टीवी पर सबसे लंबे समय तक चलने वाले शोज में से एक है। पिछले 14 सालों से भी अधिक समय से यह शो दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस शो में जेठालाल अक्सर ही किसी ना किसी मुसीबत में फंसते नजर आते हैं। उनकी कुंडली में उतार-चढ़ाव आना शो का प्रमुख हिस्सा है। जेठालाल की मूंछो से लेकर कॉमेडी तक हर चीज दर्शक खूब पसंद करते हैं। आपको बता दें कि जेठालाल का रियल नेम दिलीप जोशी है और वे शुरूआत से ही इस शो का हिस्सा बने हुए हैं। 

शो में अक्सर दिखाया जाता है कि जेठालाल और बबीता जी के बीच एक अच्छी दोस्ती होती है। कई बार बबीता जी को याद करते हुए जेठालाल ख्याली पुलाव भी पकाने लगते हैं। वहीं जेठालाल की वाइफ का रोल दिशा वकानी ने निभाया है। हालांकि पिछले काफी समय से वह शो से गायब हैं और उनके आने पर सस्पेंस बना हुआ है। आज हम आपको जेठालाल की रियल वाइफ के बारे में बताएंगे, जो दिखने में काफी खूबसूरत हैं। 

ऐसी है जेठालाल की फैमिली

जेठालाल उर्फ दिलीप जोशी की पर्सनल लाइफ के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। वे अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना ही पसंद करते हैं। कभी-कभी अवॉर्ड शो या अन्य समारोह में दिलीप अपनी पत्नी के साथ नजर आ जाते हैं। उनकी पत्नी का नाम जयमाला जोशी है। 1990 के दशक में जेठालाल ने जयमाला जोशी से शादी की थी। दोनों के बीच काफी प्रेम है। इस कपल के दो बच्चे भी हैं। बेटी नियती जोशी की शादी साल 2021 में हो चुकी है। वहीं दिलीप के बेटे का नाम ऋत्विक जोशी है।

jethalal real family picture

इस फिल्म से किया था बड़े पर्दे पर डेब्यू

आज दिलीप जोशी को घर-घर में पहचाना जाता है। वह छोटे पर्दे के सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक है। लेकिन यहां तक का सफर उनका बिल्कुल भी आसान नहीं रहा है। दिलीप को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था। केवल 12 साल की उम्र में उन्होंने बाल कलाकार के रूप में काम करना शुरू कर दिया था। दिलीप जोशी ने कई फिल्मों में भी काम किया है। 1989 में आई फिल्म 'मैंने प्यार किया' उनके करियर की पहली फिल्म थी। इसके बाद वो 'हम आपके है कौन', 'खिलाड़ी 420' और 'फिर भी दिल है हिंदुस्तानी' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

Advertisement

1 साल तक बेरोजगार रहने के बाद मिला था फिल्मों में काम

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो का हिस्सा बनने से पहले उन्होंने 18 साल थिएटर आर्टिस्ट के तौर पर काम किया। साथ ही कई टेलीविजन शोज में भी वो नजर आ चुके हैं। एक समय ऐसा भी था, जब दिलीप जोशी एक साल तक बेरोजगार रहे थे, लेकिन साल 2008 में उनकी कुंडली ने करवट ली और किस्मत हमेशा के लिए बदल गई। आज जेठालाल हर एपिसोड के करीब 1.5 लाख रुपए चार्ज करते हैं। वे कमर्शियल एड्स से भी कमाई करते है। उनकी नेटवर्थ 45 करोड़ के आसपास बताई जाती है।

यह भी देखें- Kapil Sharma: एक्टर के बाद अब सिंगिंग के क्षेत्र में कपिल करेंगे डेब्यू, इस मशहूर सिंगर के साथ मिलाया हाथ

Advertisement

Published By : Mohit Jain

पब्लिश्ड 31 January 2023 at 10:41 IST