अपडेटेड 18 April 2024 at 16:52 IST
पहले भाई को खोया, अब छोटी बहन की हुई मौत... तारक मेहता फेम जेनिफर मिस्त्री पर टूटा दुखों का पहाड़
Jennifer Mistry तब सुर्खियों में आई थीं, जब उन्होंने 'तारक मेहता...' के प्रोड्यूसर असित मोदी पर यौन उत्पीड़न का केस दर्ज किया था।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Jennifer Mistry Sister Death News: टीवी के मशहूर कॉमेडी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में रोशन सोढ़ी का किरदार निभा चुकीं जेनिफर मिस्त्री पर दुखों का पहाड़ टूट चुका है। उन्होंने अपनी बहन को खो दिया। 45 साल की उम्र में जेनिफर की छोटी बहन डिंपल मिस्त्री अब इस दुनिया में नहीं रही। पहले साल 2022 में उनके भाई की भी मृत्यु हो चुकी हैं।
डिंपल लंबे समय से बीमार चल रही थीं। वह वेंटिलेटर पर भी थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक जेनिफर ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट कर बताया कि डिंपल ने 13 अप्रैल को इस दुनिया को अलविदा कहा है।
बहन की मौत पर टूटीं जेनिफर
जानकारी के अनुसार डिंपल का निधन अपने होमटाउन मध्य प्रदेश के जबलपुर में हुआ है। वह दिव्यांग थीं। डिंपल के निधन की दुखद खबर साझा कर जेनिफर ने लिखा, 'मेरी प्यारी बहन, मैं तुम्हारे बिना इस जिंदगी की कल्पना भी नहीं कर सकती। हर पल को जिंदादिली से कैसे जीना है हमने यह तुमसे सीखा। जैसे भी हालात हो, तुमने हंसना सिखाया। ईश्वर तुम्हारी आत्मा को शांति दें।'
काफी समय से बीमार थीं डिंपल
डिंपल को बीते दिनों ब्लड प्रेशर कम होने की वजह से एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके पित्ताशय में भी पथरी तब मालूम चला। फिर उन्हें पैसों की कमी के चलते सरकारी हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया। इस दौरान उनका बीपी और गिर गया। उनकी पल्स भी जीरो हो गई थी।
Advertisement
असित मोदी पर किया था केस
बता दें कि जेनिफर मिस्त्री कुछ समय पहले तब सुर्खियों में आई थीं, जब उन्होंने 'तारक मेहता...' के प्रोड्यूसर असित मोदी पर यौन उत्पीड़न का केस दर्ज किया था। बीते दिनों उन्हें इस केस में जीत भी हासिल कीं। हालांकि वो अब उन पर क्रिमिनल केस में कार्रवाई चाहती हैं।
जेनिफर ने यह भी बताया था कि वह पैसों की कमी की वजह से परेशान हैं। उनका कहना था कि भाई की मौत के बाद उन पर 7 लड़कियों की जिम्मेदारी आ गई और उनके पास फिलहाल कोई काम भी नहीं है।
Advertisement
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 18 April 2024 at 16:44 IST