Sunil Grover: करोड़पति कॉमेडियन ने संभाला चूल्हा-चौका, बनाई गोल-गोल रोटियां; एक्टर को ऐसे देख फैंस को लगा 440 वोल्ट का झटका, VIDEO
Sunil Grover: सुनील ग्रोवर चूल्हा-चौका संभालते नजर आए हैं। उन्होंने गोल-गोल रोटियां बनाई। कॉमेडियन को ऐसे देख फैंस हैरान रह गए हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Sunil Grover: टीवी और बॉलीवुड में अपनी कॉमिक टाइमिंग और एक्टिंग के दम पर छाए सुनील ग्रोवर चूल्हे पर रोटियां पकाते दिखाई दिए हैं। उन्हें इस कदर देख लोगों के दिमाग में सवाल उठने लगा कि आखिर उन्हें ये सब करने की क्या जरूरत आन पड़ी है।
दरअसल, सुनील ग्रोवर एकदम आम जीवन जीना पसंद करते हैं। इसी कड़ी में वो कई बार ऐसी चीजें पोस्ट कर देते हैं जिसके बाद उन्हें देखकर यकीन कर पाना मुश्किल हो जाता है।
कभी तवे पर पलटी रोटी, तो कभी बेली
इस बार वो जमीन पर बैठकर देसी अंदाज में चूल्हे पर रोटी बना रहे हैं। उनकी गोल-गोल रोटी देख फैंस उनके मुरीद हो गए। वीडियो में सुनील सिर पर टोपी, टैकेट और पेंट पहने रोटियां बेलते दिख रहे हैं। इस बीच उनका ध्यान तवे पर पड़ी रोटी पर भी बार-बार जाता है। वो कभी रोटी पलटते हैं तो कभी बेलते हैं।
गर्म तवे पर बिन चिमटे सेंकी रोटी
खास बात ये है कि रोटी पलटने के लिए एक्टर चिमटे का इस्तेमाल भी नहीं करते। वो अपने हाथों से ही रोटी पलटते नजर आए। उन्हें देख ऐसा लग रहा है मानो रोटियां बनाने में उन्हें महारत हासिल हो। उनके इस अंदाज पर फैंस फिदा हो गए हैं। वहीं हर कोई हैरान भी हो रहा है।
Advertisement
सेलेब्स ने यूं किया रिएक्ट
इस वीडियो को शेयर करते हुए कॉमेडियन ने लिखा, 'फ्रैंड्स रोटी खा लो।' वीडियो पर उनके चाहनेवाले ढेरों प्यार लुटा रहे हैं। वहीं सेलेब्स भी कमेंट करते दिखाई दिए। एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह ने इमोजी के साथ रिएक्ट किया। मुक्ति मोहन ने कहा, 'सूरज गोल, चंदा गोल, पाजी की रोटी गोल गोल।' शक्ति मोहन ने कहा, 'भूख लग गई देखकर।' एक फैन ने लिखा, 'यह आदमी एक राष्ट्रीय खजाना है- वो आपको हंसा भी सकता है और खाना भी बना सकता है।'
पहले भी कई वीडियो कर चुके हैं शेयर
बता दें कि इससे पहले भी सुनील ग्रोवर कुछ इसी तरह के वीडियो शेयर कर चर्चा का पात्र बन चुके हैं। वो कभी प्याज बेचते, कभी ई-रिक्शा चलाते, तो कभी ढाबे पर बर्तन मांजते भी देखे जा चुके हैं। उनके हर अंदाज पर फैंस अपना बेशुमार प्यार लुटाते हैं।
Advertisement
सुनील ग्रोवर वर्कफ्रंट
सुनील ग्रोवर इन दिनों नेटफ्लिक्स पर आ रहे 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के नए सीजन में नजर आ रहे हैं। वो पिछले 20 सालों से टीवी और फिल्में कर रहे हैं। हाल ही में उन्हें 'जवान' और 'डब्बा कार्टेल' जैसी फिल्मों में देखा गया था। उनके निभाए हर किरदार को दर्शकों द्वारा खूब सराहा जाता है।