अपडेटेड 23 October 2021 at 13:19 IST

‘द कपिल शर्मा शो’ में सोनू निगम ने गाया बेहद 'बेसुरा' गाना, सुनकर आप भी रह जाएंगे दंग

शो का प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें सोनू निगम के साथ-साथ वहां मौजूद सिंगर मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान वहां मौजूद सभी सिंगर गाने के मजेदार प्रयोग करते नजर आये। 

Follow : Google News Icon  
| Image: self

‘द कपिल शर्मा शो’ (The Kapil Sharma Show) अपने अलग कारनामों की वजह से लोगों के बीच काफी फेमस है। इस शो में बतौर गेस्ट बहुत से स्टार को भी समय-समय पर बुलाया जाता है। इसमें सबसे खास बात ये है कि न केवल मौजूदा सितारों को शो में शामिल किया जाता है, बल्कि अपने जामने में पॉपुलर रहे स्टार को भी शो में बुलाया जाता है। शो में धर्मेंद्र, शत्रुघ्न सिन्हा, आयशा जुल्का, मधु, जूही चावला जैसी मशहूर हस्तियां दिखाई दे चुकी हैं। अब अपकमिंग ‘द कपिल शर्मा शो’ के एपिसोड में सोनू निगम (Sonu Nigam) निगम भी नजर आने वाले हैं। इनके साथ हरिहरण (Hariharan) और शान (Shaan) भी शो में गेस्ट के रूप में हिस्सा लेंगे। 

शो का प्रोमो वीडियो सामने आया है जिसमें  सोनू निगम  के साथ-साथ वहां मौजूद सिंगर मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान वहां मौजूद सभी सिंगर गाने के मजेदार प्रयोग करते नजर आये। 

प्रोमो वीडियो में देखा जा सकता है कि शुरुआत में शान गैस इनहेल करने के बाद फिल्म 'फना' (Fanna) का फेमस गाना 'चांद सिफारिश जो करता हमारी' गाते नजर आ रहे हैं। उनका ये सुर सुनकर हर किसी ने जमकर ठहाके लगाएं। क्लिप में इसके बाद देखा जा सकता है कि हरिहरण अपनी बारी आने पर  गैस इनहेल करते हैं और वह इस दौरान 'चप्पा चप्पा चरखा चले' (Chappa Chappa Charkha Chale)  गाना गाते नजर आते हैं। हरिहरण का सुर सुन कर लोग हसंते-हंसते लोट पोट हो जा रहे हैं। 

ये भी पढ़ें- Happy Birthday Prabhas: 'बाहुबली' स्टार प्रभास के बारे में जानिए कुछ रोचक तथ्य, जानकर रह जाएंगे हैरान

Advertisement

वीडियो के आखिरी में सोनू निगम को मौका मिलता है वह भी गैस इनहेल करते हैं। इसके बाद वह फिल्म 'अग्नीपथ' (Agneepath) का गाना 'मर जाऊं या जी लूं जरा' (Mar Jaaun Ya Jee Lu Zara) गाते नजर आते हैं। इसके बाद सोनू निगम के आवाज की जो हालत होती है, उसे सुनने वाला अपनी हंसी रोक नहीं पाता है। 

इस प्रोमो के सामने आने के बाद शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पायेगा। फैंस भी इस वीडियो को खूब चटकारे लेकर देख रहे हैं। इसके साथ ही कमेंट सेक्शन में जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। 

Advertisement

ये भी पढ़ें- Malaika Arora Birthday: मलाइका अरोड़ा कई रियलिटी शो में निभा चुकी हैं जज की भूमिका, जानें उनके बारे में कुछ खास बातें

Published By : Chandani sahu

पब्लिश्ड 23 October 2021 at 13:15 IST