अपडेटेड 10 October 2025 at 08:44 IST
Bigg Boss 18 फेम श्रुतिका अर्जुन की अस्पताल के बेड से आई तस्वीर, फैंस ने एक्ट्रेस की हेल्थ पर जताई चिंता
‘बिग बॉस 18’ फेम श्रुतिका अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। उनकी हेल्थ पर फैंस ने चिंता जताई है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Show Quick Read
रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ फेम श्रुतिका अर्जुन अपनी हेल्थ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने अस्पताल से एक वीडियो शेयर किया, जिसने फैंस को हैरान कर दिया। इस वीडियो में उन्होंने बताया कि उनकी मेजर सर्जरी हुई है। इस दौरान उन्हें कौन-कौन सी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। वहीं, एक्ट्रेस ने एक साल पहले बिग बॉस के पलों का भी जिक्र किया है।
इंस्टाग्राम पर शेयर किया पोस्ट
श्रुतिका अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अस्पताल के बेड पर लेटी नजर आ रही हैं। वीडियो में वो काफी कमजोर लग रही हैं। उन्हें चलने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस वीडियो के अनुसार, उनकी मेजर सर्जरी हुई है। इस वीडियो को देखने के बाद श्रुतिका अर्जुन के फैंस टेंशन में आ गए हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने कैप्शन, 'एक साल, दो दुनिया और एक दिल जो प्यार से भरा है।'
इमोशनल भरा नोट हो रहा वायरल
श्रुतिका अर्जुन के पोस्ट में आगे लिखा, 'एक साल पहले मैं बिग बॉस के घर में थी और लाइफ के उस चैप्टर को जी रही थी जो हमेशा याद रहेगा। उस सफर ने मेरी ताकत, धैर्य और भावनाओं को परखा। अब एक साल बाद मैं एक अलग दुनिया में हूं, जहां लाइट्स और कैमरे नहीं, बल्कि डॉक्टर, नर्स और रिकवरी की ताकत है।'
फैंस ने कमेंट सेक्शन में मांगी दुआएं
श्रुतिका का ये वीडियो वायरल होने के बाद उनके फैंस चिंता में पड़ गए। कई यूजर्स ने कमेंट में उनके जल्द ठीक होने की दुआएं मांगीं। वहीं कुछ ने लिखा कि उनकी मुस्कान ही उनकी असली ताकत है। इसके साथ ही एक्ट्रेस के पोस्ट पर कई स्टार्स ने भी उनकी स्पीडी रिकवरी का दुआ की है।
Advertisement
अब कैसी हैं श्रुतिका
श्रुतिका ने अपने वीडियो के जरिए फैंस को भरोसा दिलाया है कि वह अब ठीक हैं और रिकवर कर रही हैं। उनके चेहरे की मुस्कान और पॉजिटिविटी फैंस को भी उम्मीद दे रही है कि जल्द ही वो फिर से स्क्रीन पर नजर आएंगी।
Advertisement
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 10 October 2025 at 08:44 IST