मुनव्वर फारुखी संग समुद्र किनारे रोमांस करती दिखीं शहनाज गिल, सामने आया VIDEO, क्या बोले फैंस?
Shehnaaz Gill Munawar Faruqui: शहनाज गिल ने मुनव्वर फारुखी के साथ एक वीडियो शेयर किया है जिसमें दोनों रोमांटिक होते नजर आ रहे हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Shehnaaz Gill Munawar Faruqui: एक्ट्रेस और सिंगर शहनाज गिल का नया गाना ‘धूप लगदी’ हाल ही में रिलीज हुआ है जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। हौसला रख फेम एक्ट्रेस भी अपने सोशल मीडिया के जरिए गाने को जमकर प्रमोट कर रही हैं। एल्विश यादव के बाद अब शहनाज ने इस गाने पर कॉमेडियन मुनव्वर फारुखी के साथ रील बनाई है।
‘धूप लगदी’ गाने में शहनाज गिल के साथ बॉलीवुड एक्टर सनी सिंह नजर आए थे। फैंस को दोनों की केमिस्ट्री काफी पसंद आ रही है। अब शहनाज ने गाने पर एक और वीडियो शेयर किया है जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मुनव्वर फारुखी संग शहनाज गिल का रोमांस
शहनाज गिल का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इस गाने में वो स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुखी के साथ समुद्र किनारे इश्क फरमाती नजर आ रही हैं। शहनाज ने लाल सूट पहना होता है जबकि मुनव्वर वाइट कुर्ता पायजामा में देखे जा सकते हैं।
वीडियो में दिख रहा है कि कैसे दोनों बीच पर जमकर मस्ती कर रहे हैं और एक-दूसरे को छेड़ रहे हैं। इस बीच, मुनव्वर शहनाज को परेशान करते भी नजर आ रहे हैं। दोनों कपल डांस करते हैं और हाथों में हाथ डाले खूबसूरत नजारे को एंजॉय करते देखे जा सकते हैं। ये वीडियो मुनव्वर ने शहनाज गिल के साथ कोलैबोरेशन में शेयर किया है जिसे लाखों में व्यूज मिल चुके हैं।
Advertisement
फैंस को पसंद आ रही मुनव्वर फारुखी-शहनाज गिल की जोड़ी
जैसे ही ये वीडियो सामने आया, फैंस ने धड़ाधड़ कमेंट्स करना शुरू कर दिया है। फैंस को ये फ्रेश जोड़ी काफी पसंद आ रही है। कुछ लोगों ने तो ये तक डिमांड कर दी कि दोनों को जल्द एक गाने में साथ में काम करना चाहिए।
इस बीच, आपको बता दें कि शहनाज गिल को आखिरी बार फिल्म ‘थैंक्यू फॉर कमिंग’ में देखा गया था जिसमें भूमि पेडनेकर, डॉली सिंह, शिबानी बेदी और कुशा कपिला भी नजर आए थे। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों से कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला है।