महाभारत में अर्जुन का रोल करने में घबरा रहा था ये मुस्लिम एक्टर, कमरे में किया बंद,10 साल बाद खुलासा
Shaheer Sheikh in Mahabharat: शाहीर शेख ने माइथोलॉजिकल शो 'महाभारत' में अर्जुन का रोल निभाने पर बात की जिसे लेकर वो काफी दबाव में थे।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Shaheer Sheikh in Mahabharat: शाहीर शेख इन दिनों अपनी डेब्यू फिल्म ‘दो पत्ती’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। उनके काम को काफी सराहा जा रहा है। हालांकि, फैंस फिर भी उनके 10 साल पुराने शो ‘महाभारत’ को अपने दिल से नहीं निकाल पा रहे हैं जिसमें एक्टर ने अर्जुन का आइकॉनिक किरदार निभाया था।
‘महाभारत’ में अर्जुन का किरदार शाहीर शेख के करियर में एक अहम मोड़ साबित हुआ। लोग उन्हें आज भी अर्जुन के रूप में ही देखते हैं। ‘महाभारत’ शो को 10 साल पूरे हो चुके हैं और इस मौके पर टीम राउंड टेबल डिस्कशन पर बैठी जहां शाहीर ने अपने रोल को लेकर बात की।
‘महाभारत’ में अर्जुन बनने पर बोले शाहीर शेख
शाहीर ने बातचीत के दौरान शॉ लॉन्च वाले दिन को याद किया और बताया कि कैसे उन्होंने बहुत ज्यादा दबाव फील करने के बाद खुद को बाथरूम में बंद कर लिया था। अर्जुन का रोल निभाना उनके लिए एक भावुक सफर था। ये रोल छोटे पर्दे पर निभाना एक बड़ी जिम्मेदारी थी जिसका उनके ऊपर काफी प्रेशर था।
Advertisement
उनके मुताबिक, “अर्जुन जैसे किरदार को निभाने का भार, जिन्हें लोग जानते हैं, तारीफ करते हैं, सम्मान करते हैं, ये काफी बड़ी चीज थी मेरे लिए। बात केवल एक्टिंग की नहीं थी, बात थी एक ऐसे हीरो बनने की जो ताकत, सम्मान और भक्ति का प्रतिनिधित्व करता है। उम्मीदें बहुत भारी लग रही थीं और शो के लॉन्च वाले दिन, यह सब एक साथ ही मुझ पर भारी पड़ गया”।
शाहीर शेख ने खुद को कमरे में कर लिया था बंद
Advertisement
शेख ने आगे कहा- “मैंने अपने आप को बाथरूम में बंद कर लिया और मेरे आंसू नहीं रुक रहे थे। एक साथ काफी सारे इमोशन फील हो रहे थे- डर, उम्मीद और उस पर खरा उतरने का दबाव जो अर्जुन हर किसी के लिए मायने रखते हैं।”
इतने में ‘महाभारत’ के क्रिएटर और प्रोड्यूसर सिद्धार्थ कुमार तिवारी बताते हैं कि उन्होंने शाहीर का प्रेशर समझा और उन्हें सपोर्ट किया। वो उनके पास गए और उन्हें हग कर लिया। फिर उन्हें समझाया कि इस सफर में वो अकेले नहीं हैं।