Sapna Choudhary: मारपीट के बाद बच्चों संग ससुराल छोड़ने को मजबूर हुईं सपना चौधरी, कोर्ट ने पति को दूर रहने का दिया आदेश

Sapna Choudhary Domestic Violence: हरियाणवी सिंगर, डांसर और एक्ट्रेस सपना चौधरी आजकल अपने निजी कारणों से चर्चा का विषय बनी हुई हैं। ऐसे में कोर्ट ने उनके पति के साथ मारपीट विवाद पर बड़ा आदेश जारी किया है।

sapna-choudhary- domestic-violence court-order-against-husband-yashveer-sahu dwarka-court-grants-protection
Sapna Choudhary With Husband Yashveer Sahu | Image: Social Media

Sapna Choudhary Husband: मशहूर हरियाणवी सिंगर, डांसर और एक्ट्रेस सपना चौधरी को दिल्ली की द्वारका महिला कोर्ट से एक बड़ी कानूनी राहत मिली है। कोर्ट ने घरेलू हिंसा के मामले में उन्हें अंतरिम सुरक्षा देते हुए उनके पति वीर साहू को उनसे दूर रहने का सख्त आदेश दिया है। तो चलिए जानते हैं कि यह पूरा मामला क्या है और कोर्ट ने क्या-क्या निर्देश दिए हैं।

मारपीट और घर छोड़ने की मजबूरी

सपना चौधरी ने अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि उनके पति वीर साहू ने कई बार उनके साथ मारपीट की और पब्लिक प्लेस पर भी तमाशा किया। लगातार हो रही इस घरेलू हिंसा से परेशान होकर सपना को एक बड़ा कदम उठाना पड़ा। उन्हें अपने दो छोटे बच्चों के साथ अपना ससुराल छोड़ना पड़ा और उन्होंने अपने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज कराई।

Uploaded image

फिल्म प्रीमियर को लेकर था डर

यह आदेश सपना की आने वाली फिल्म 'मोमाकू' के प्रीमियर से ठीक पहले आया है। 10 जून को इस फिल्म का प्रीमियर होना था और इस दौरान सपना को कई पब्लिक इवेंट्स में शामिल होना है। सपना की वकील प्रीति सिंह ने कोर्ट को बताया कि इस बात का पूरा डर था कि वीर साहू प्रीमियर में पहुंचकर हंगामा कर सकते हैं, मारपीट कर सकते हैं और सपना की छवि को खराब करने की कोशिश कर सकते हैं।

सबूतों के आधार पर कोर्ट की सख्ती

कोर्ट ने इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया। सपना की तरफ से कोर्ट में कई अहम सबूत पेश किए गए, जिनमें शामिल थे मेडिकल रिपोर्ट्स, जिसमें चोटों की तस्वीरें मौजूद थी। इसके अलावा पति द्वारा दी गई कथित धमकियों की रिकॉर्डिंग भी सबूत के तौर पर शामिल थी। इन सभी दस्तावेजों को देखने के बाद ही कोर्ट ने सपना की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला सुनाया।

Advertisement

पति वीर साहू पर क्या-क्या पाबंदियां लगीं?

Uploaded image

कोर्ट ने यशवीर साहू पर कई सख्त पाबंदियां लगाई हैं। अगली सुनवाई तक यशवीर सपना चौधरी से किसी भी तरीके से संपर्क नहीं कर सकते। सपना के घर या उनके काम करने की जगह पर नहीं जा सकते। इसके अलावा फिल्म 'मोमाकू' के प्रीमियर वाली जगह पर जाने की भी उन्हें सख्त मनाही है।

इसके अलावा, न्यायिक मजिस्ट्रेट निधि सिंह ने इलाके के एसएचओ और प्रोटेक्शन ऑफिसर को यह आदेश दिया है कि वे इस फैसले की कॉपी वीर साहू तक पहुंचाएं और सपना चौधरी को पूरी सुरक्षा और मदद मुहैया कराएं।

Advertisement

आगे क्या होगा?

कोर्ट ने वीर साहू को समन जारी कर दिया है और उन्हें सुनवाई में पेश होने का आदेश दिया है। इस मामले की अगली सुनवाई अब 25 जुलाई को होगी। फिलहाल यह मामला कोर्ट में है और कानूनी प्रक्रिया चल रही है, इसलिए सपना की वकील ने मेरिट पर ज्यादा कुछ कहने से इनकार किया है, लेकिन उन्हें न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है।

यह जरूर पढ़ें:  Peddi Movie Controversy: विवादों और सोशल मीडिया पर जबरदस्त बवाल के बाद 'पेद्दी' से हटाए गए जान्हवी कपूर के आपत्तिजनक सीन

Published By:
 Samridhi Breja
पब्लिश्ड