'सुशांत सिंह राजपूत की तरह मेरी बहन ने 14 जून को...', एक्ट्रेस संचिता उगले सुसाइड पर भाई का बड़ा बयान, इंडस्ट्री पर लगाए गंभीर आरोप
संचिता उगले के भाई ने एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का भी जिक्र किया। आकाश ने कहा कि जिस तरह से 14 जून को सुशांत सिंह की मौत हुई थी, उसी तरह से मेरी बहन ने टीवी और फिल्म की काली दुनिया के लोगों के प्रेशर की वजह यह कदम उठाया है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read
Sanchita Ugale Suicide news: मशहूर टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले की मौत ने पूरी इंडस्ट्री को झकझोर दिया है। 14 जून को उन्होंने खुदकुशी कर अपनी जान दे दी। 14 जून की शाम परिवार ने उन्हें घर में फंदे में लटका हुआ पाया। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। छोटी सी उम्र में संचिता के दुनिया छोड़कर यूं चले जाने से परिवार को गहरा सदमा लगा है। एक्ट्रेस के परिवारवाले इंडस्ट्री पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं और न्याय की गुहार लगा रहे हैं।
खुदकुशी किसी के दबाव में की गई है- चाची का दावा
संचिता उगले की चाची ने रोते हुए सरकार और पुलिस प्रशासन से मांग की है कि उन्हें न्याय दिया जाए। चाची का कहना है कि संचिता ने दबाव की वजह से खुदकुशी की है। उन्होंने कहा कि हमें मालूम नहीं है किसके दबाव में उसने ऐसा कदम उठाया, लेकिन हमें लगता है कि खुदकुशी किसी के दबाव में की गई है। हम मुख्यमंत्री से अब पुलिस प्रशासन से हाथ जोड़कर प्रार्थना करती हूं कि हमें न्याय दीजिए। वो बहुत बिंदास रहती थी और काम में व्यस्त रहती थी।
'काफी परेशान थी मेरी बहन…'
वहीं संचिता के चचेरे भाई आकाश उगले ने रिपब्लिक से बातचीत के दौरान हाथ जोड़कर न्याय की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया है कि फिल्म इंडस्ट्री और टीवी इंडस्ट्री के लोगों के दबाव की वजह से मेरी बहन ने खुदकुशी की है। मेरी बहन को कास्टिंग डायरेक्टर पर दबाव बनाया, जिसकी वजह से वह काफी परेशान थी।
उन्होंने इस दौरान एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का भी जिक्र किया। आकाश ने कहा कि जिस तरह से 14 जून को सुशांत सिंह की मौत हुई थी, उसी तरह से मेरी बहन ने टीवी और फिल्म की काली दुनिया के लोगों के प्रेशर की वजह यह कदम उठाया है। रिपब्लिक ने सुशांत सिंह का मामला उठाया था। हमें उम्मीद हमारी बहन के न्याय दिलाने में आप लोग साथ देंगे।
Advertisement
उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में नॉर्मल घरों से आने वालों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। मेरी बहन आजकल काफी परेशान रहती थी। उसके दोस्तों से हमें जो जानकारी मिल रही है, संचिता को इंडस्ट्री वाले परेशान करते थे। हम महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और पुलिस से गुहार लगाते हैं कि हमें न्याय दें, जो भी दोषी हो उसके खिलाफ कार्रवाई हो।
कौन थीं संचिता उगले?
संचिता उगले कई टीवी सीरियल का हिस्सा रही हैं। उन्होंने ‘कुमकुम भाग्य’ में दीया टंडन का रोल निभाया था। हाल ही में वे ‘दिलवाली दुल्हा ले जाएगी’ में सुकून का किरदार निभा रही थीं। इसके अलावा संचिता ‘सजन घर’ शो में भी काम कर चुकी हैं। टीवी सीरियल के अलावा संचिता ‘छावा’ और ‘साइलेंस 2’ जैसी फिल्मों में भी नजर आई हैं।