समय रैना ने CM के सामने कर दी महाराष्ट्र साइबर सेल की खिंचाई, खुद फडणवीस भी नहीं रोक पाए हंसी- देखें मजेदार VIDEO

जाने-माने कॉमेडियन समय रैना सीएम देवेंद्र फडणवीस के सामने साइबर सेल की मौज लेने से भी नहीं कतराए। उन्होंने कहा कि उनका साइबर सेल के साथ पुराना रिश्ता है, इसलिए उनका नंबर भी अपने फोन में सेव कर रखा है।

Samay Raina CM Samay Raina
Samay Raina CM Samay Raina | Image: Instagram/ani/x

Samay Raina: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और स्टैंडअप कॉमेडियन-यूट्यूबर समय रैना हाल ही में एक ही मंच पर नजर आए। जहां समय रैना हों वहां का माहौल मजेदार होना तो तय है। लेकिन कार्यक्रम में असली रोमांच तब देखने को मिला जब रैना ने महाराष्ट्र साइबर सेल की तारीफ शुरू की। उन्होंने  साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 का जिक्र करते हुए बताया कि उन्होंने अब इस नंबर को अपने फोन में सेव कर लिया है। उन्होंने इसके पीछे की जो वजह बताई, उसे सुनकर खुद सीएम फडणवीस भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

महाराष्ट्र साइबर ने साइबर जागरूकता कार्यक्रम में समय रैना समेत कई कलाकारों को सम्मानित किया। इस दौरान भी रैना साइबर सेल पर चुटकी लेने से नहीं चूके। उन्होंने कहा, 'सम्मान के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। महाराष्ट्र साइबर और मेरा रिश्ता बहुत समय से चला आ रहा है। 1930 वाकई बहुत शानदार नंबर है। मैंने तो यह नंबर सेव कर रखा है, क्योंकि कई बार मुझे वहीं से कॉल आ जाते हैं।'

रैना ने की महाराष्ट्र साइबर की तारीफ

उन्होंने आगे कहा, 'महाराष्ट्र साइबर बहुत ज्यादा एक्टिव है। मैं यह बात पक्के तौर पर कह सकता हूं कि चाहे आप अमेरिका में हों या भारत में, वे आपको पकड़ लेंगे और यह शानदार बात है।'

समय रैना की बात पर CM ने लगाए ठहाके

रैना ने आगे अपने अंदाज में कहा, 'आज पहली बार ऐसा हुआ है कि साइबर सेल का अधिकारी एक कॉमेडियन के घर गया। सुबह उसे घर से उठाया और इस बार सम्मान हुआ है। तो इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।' उनकी बात सुनकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत सभी ठहाके लगाने लगे।

Advertisement

सर बिस्किट ले सकता हूं- रैना

इसके अलावा समय रैना का एक और वीडियो सामने आया है जिसमें उन्हें मंच पर सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्होंने सीएम के साथ तस्वीरें क्लिक कराईं। हालांकि, उनके एक खास अंदाज ने सभी का ध्यान खींच लिया। रैना ने सामने रखी प्लेट से बिस्किट उठाते हुए पूछा- सर ये ले सकता हूं? उनके चुलबुले अंदाज पर फडणवीस हंसने लगे।

साइबर सेल संग पुराने रिश्ता का क्यों किया जिक्र?

बता दें कि महराष्ट्र साइबर सेल ने इंडियाज गॉट लेटेंट से जुड़े विवाद को लेकर समय रैना से पूछताछ की थी। उस विवाद के दौरान कॉमेडियन को अपने शो के एपिसोड हटाने पड़े थे। बाद में वे जांच के लिए मुंबई भी पहुंचे थे। ऐसे में उन्होंने साइबर सेल के साथ अपने जिस पुराने रिश्ते की बात की, वो कानूनी कार्रवाई से जुड़ा हुआ है। अब महाराष्ट्र साइबर सेल की ओर से आयोजित साइबर जागरूकता कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के हाथों से सम्मानित होना वाकई दिलचस्प है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'आप कौन हैं?, मैं किरेन रिजिजू...', जब केंद्रीय मंत्री ने वायरल बच्ची को मिलाया फोन, तो नहीं पहचान पाई टिंकल; मजेदार बातचीत का VIDEO VIRAL

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड