Sa Re Ga Ma Pa Winner 2022: नीलांजना रे ने जीती ‘सारेगामापा’ की ट्रॉफी, इनाम में मिले इतने लाख रुपए

Sa Re Ga Ma Pa Grand 2022 Winner: नीलांजना रे (Neelanjana Ray) शो ‘सारेगामापा’ की विनर बन गई हैं।

Follow : Google News Icon  
| Image: self

Sa Re Ga Ma Pa Grand 2022 Winner: Zee Tv के सिंगिंग रियलिटी शो ‘सारेगामापा’ (Sa Re Ga Ma Pa 2021 Winner) को अपने इस सीजन की विनर मिल गई है। पश्चिम बंगाल की नीलांजना रे (Neelanjana Ray) ने अपनी मधुर आवाज से सबसे ज्यादा वोट हासिल करके इस शो का खिताब अपने नाम कर दिया है। बता दें कि यंग सिंगर को ‘सारेगामापा’ की ट्रॉफी के साथ-साथ 10 लाख रुपये का चेक भी दिया गया है।

उनके अलावा, राजश्री बाग और शरद शर्मा इस शो के पहले और दूसरे उपविजेता बन गए हैं। इस उपलब्धि के लिए जहां राजश्री को मेकर्स की तरफ से 5 लाख रूपए मिले हैं, वही शरद शर्मा को 3 लाख रूपए का इनाम दिया गया है।

नीलांजना रे ने जीती ‘सारेगामापा’ की ट्रॉफी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नीलांजना ने ‘सारेगामापा’ की ट्रॉफी जीतने के बाद कहा कि “मैं सारेगामापा जीतकर बहुत खुश हूं और मुझे जो इस सफर में दर्शकों की तरफ से प्यार और सराहना मिली है, उसके लिए मैं उनकी बहुत आभारी हूं। इस पल को मैं कभी जिंदगी भर नहीं भुला सकती। मुझे अभी भी यकीन नहीं हो रहा है कि यह शानदार सफर अब खत्म हो गया है। ‘सारेगामापा’ का पूरा अनुभव मेरे लिए काफी ज्यादा अच्छा रहा है।”

उन्होंने आगे कहा कि उन्हें अपने जजों और मेंटर से काफी कुछ सीखने को मिला है। साथ ही, शो के सभी ज्यूरी सदस्यों के फीडबैक भी काफी प्रेरणादायी रहे हैं। रे ने आगे कहा कि वह शो में बिताए गए सभी पलों को जिंदगी भर संजोकर रखेंगी। इसके अलावा, उन्होंने अपने बाकी को-कंटेस्टेंट का भी आभार जताया और कहा कि सेट पर हर कोई उनके लिए एक परिवार के सदस्य की तरह रहा है।

Advertisement
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ZEE TV (@zeetv)

‘सारेगामापा’ का ग्रैंड फिनाले

इस बीच, ‘सारेगामापा’ के ग्रैंड फिनाले की बात करें तो शो के आखिरी एपिसोड में नीलांजना, राजश्री और शरद ने अपने शानदार परफॉर्मेंसेस से सभी का दिल जीत लिया। उनके साथ साथ, शो के बाकी कंटेस्टेंट ने भी परफॉर्म किया था और अपना हुनर जनता के सामने पेश किया था। इस ग्रैंड फिनाले की शुरुआत में टॉप छह फाइनलिस्ट थे– नीलांजना रे, शरद शर्मा, राजश्री बाग, संजना भट्ट, अनन्या चक्रवर्ती और स्निग्धजीत भौमिक।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः Anupama Written Update 7 March 2022: अनु ने लिया अनुज से ये वादा, तोशू ने दिया परिवार को शॉक

Published By :
Sakshi Bansal
पब्लिश्ड