अपडेटेड 1 March 2022 at 14:43 IST

Rula Deti Hai Song Teaser OUT: तेजस्वी प्रकाश-करण कुंद्रा के गाने का टीजर रिलीज, दिखी सिजलिंग केमिस्ट्री

तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) और करण कुंद्रा (Karan Kundrra) अपने पहले म्यूजिक वीडियो ‘रूला देती है’ में एक साथ नजर आने वाले हैं।

Follow : Google News Icon  
| Image: self

रियलिटी शो ‘बिग बॉस 15’ (Bigg Boss 15) से मशहूर हुई तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) और करण कुंद्रा (Karan Kundrra) की केमिस्ट्री रियल लाइफ में भी धमाल मचा रही है। फैंस को दोनों की जोड़ी काफी पसंद आई थी और अब शो के बाहर भी उनकी केमिस्ट्री जमकर सुर्खियां बटोर रही है। इस बीच, दोनों जल्द अपने पहले म्यूजिक वीडियो ‘रूला देती है’ (Rula Deti Hai) में एक साथ नजर आने वाले हैं।

मेकर्स ने म्यूजिक वीडियो का टीजर रिलीज कर दिया है जिसे देख फैंस काफी उत्साहित हो गए हैं। गाने में दोनों की केमिस्ट्री ने लोगों का दिल जीत लिया है। टीजर वीडियो में करण कुंद्रा का मोनोलॉग होता है। वीडियो में करण कुंद्रा भावुक होकर अपनी लेडीलव तेजस्वी प्रकाश के साथ बिताए पलों को याद करते हैं।

तेजस्वी प्रकाश-करण कुंद्रा के पहले गाने का टीजर रिलीज

गाने के टीजर की शुरुआत करण के समुद्र तट पर घूमने के साथ होती है जहां वह तेजस्वी के साथ बिताए सभी यादगार पलों के बारे में सोचते हैं। एक्टर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बिताई मीठी यादों को लेकर भावुक भी हो जाते हैं।

Advertisement

बाद में, वह जंगल में घूमते हुए नजर आते हैं। टीजर को शेयर करते हुए तेजस्वी ने कैप्शन में लिखा है- ‘दोस्तों! आखिरकार #Ruladetihai का टीजर अब @desimusicfactory के आधिकारिक YouTube चैनल पर रिलीज हो गया है। पूरा वीडियो 3 मार्च को दोपहर 12 बजे सामने आएगा। हमारे साथ बने रहे और आपके प्यार के लिए धन्यवाद। मैं बहुत आभारी हूं।’ ये म्यूजिक वीडियो 3 मार्च 2022 को रिलीज होगा।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karan Kundrra (@kkundrra)

जैसे ही ये टीजर सामने आया, वैसे ही फैंस ने अपना प्यार बरसाना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने लिखा, ‘तुम लोगों ने कमाल कर दिया’, वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘तेजरान का पहला गाना, मैं इंतजार नहीं कर सकता!! आपकी आवाज और आप दोनों।’ साथ ही, एक तीसरा यूजर कमेंट करता है- ‘यह बहुत बढ़िया है, पूरा गाना रिलीज होने का इंतजार करना मुश्किल है।’

इस गाने को देसी म्यूजिक फैक्ट्री प्रोडक्शन (Desi Music Factory Production) के तहत बनाया गया है और इसे यासिर देसाई (Yasser Desai) ने गाया है। वही संगीत रजत नागपाल (Rajat Nagpal) ने दिया है। गाना 3 मार्च को रिलीज होगा।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः 'A Thursday' बनी OTT पर इस हफ्ते 'सबसे ज्यादा देखी जाने वाली' फिल्म, यामी गौतम हुईं खुश

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 1 March 2022 at 14:40 IST