जुड़वां बेटियों के बाद तीसरी बच्चे की मां बनेंगी Rubina Dilaik? Video शेयर कर बोलीं- मैं प्रेग्नेंट हूं; फैंस को क्या खटका?
Rubina Dilaik: 'छोटी बहू' रुबीना दिलैक ने एक वीडियो जारी कर अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी अनाउंस की, लेकिन फैंस को शक हो रहा है कि ये किसी प्रोजेक्ट का हिस्सा हो सकता है। रुबीना और अभिनव दो बेटियों के पेरेंट्स हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Rubina Dilaik news: मशहूर टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। 'छोटी बहू' साल 2023 में पहली बार मां बनी थीं। तब रुबीना ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। अब एक्ट्रेस ने अपनी तीसरी प्रेग्नेंसी अनाउंस की है। रुबीना ने खुद एक वीडियो जारी कर अपनी प्रेग्नेंट होने का जानकारी दी, लेकिन तब भी फैंस सोच रहे हैं।
रुबीना बोलीं- मैं प्रेग्नेंट हूं…
दरअसल, रुबीना अनोखे अंदाज में प्रेग्नेंटी की न्यूज शेयर करती नजर आईं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो पोस्ट की है, जिसमें एक्ट्रेस मैरून रंग की साड़ी पहने नजर आ रही हैं। रुबीना पहले लंबी सांस लेती हैं और फिर अनोखे अंदाज में कहती हैं, "मैं प्रेग्नेंट हूं..."। वीडियो यहीं पर खत्म हो जाता है।
उनका ये वीडियो देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गया। रुबीना के इस अंदाज से फैंस सोच में पड़ गए हैं कि क्या वो वाकई में प्रेग्नेंट हैं या ये वीडियो किसी प्रोजेक्ट का हिस्सा है।
लोगों को क्यों हुआ शक?
इस वीडियो पर ढेरों फैंस के अलग-अलग रिएक्शंस सामने आए। कई लोग उन्हें बधाईयां देने लगे। कुछ लोग सवाल भी उठाने लगे। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "रुबीना इस तरह से कभी खुलासा नहीं करती, यह किसी और चीज के बारे में है।" दूसरे ने कहा, "शायद पॉडकास्ट या एड के बारे में कोई ऐलान हो सकता है, मुझे ऐसा लगता है।" एक और यूजर ने कहा, "रुबीना इस तरह से कभी रिवील नहीं करती, यह किसी और चीज के बारे में है।"
Advertisement
रुबीना दिलैक ने 21 जून 2018 को एक्टर अभिनव शुक्ला संग शादी की थी। कपल ने 27 नवंबर 2023 को जुड़वां बेटियों (जीवा और एधा) का घर में वेलकम किया था। हाल ही में रुबीना और अभिनव एक साथ कलर्स के शो 'पति-पत्नी और पंगा' में नजर आए थे और उन्होंने ट्रॉफी उन्होंने भी जीती थी।
यह भी पढ़ें: भारती सिंह- हर्ष लिंबाचिया के दूसरे बेटे का हुआ नामकरण, गोले के भाई 'काजू' का रखा ये प्यारा नाम, पहली झलक भी दिखाई