अपडेटेड 26 December 2023 at 14:43 IST

58 की उम्र में फिर दूल्हा बने Ronit Roy, वायरल हो रहा है एक्टर का Wedding Video

Ronit Roy Wedding: मशहूर एक्टर रोनित रॉय ने एक बार फिर शादी की है, जिसका वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है।

Follow : Google News Icon  
Ronit Roy Wedding
एक्टर रोनित रॉय ने फिर की शादी | Image: ronitboseroy/Instagram

Ronit Roy Wedding: रोनित रॉय एक दमदार एक्टर होने के साथ-साथ बेहद हैंडसम भी हैं। एक्टर अपनी रील लाइफ के साथ-साथ अपनी रियल लाइफ के लिए भी हमेशा चर्चा में रहते हैं। अब हाल ही में एक्टर 58 साल की उम्र में दोबारा शादी करके चर्चा में आ गए हैं।

स्टोरी में आगे पढ़ें…

  • रोनित रॉय फिर बने दूल्हे
  • शादी की सालगिरह पर लिए सात फेरे
  • बेटा भी हुआ शादी में शामिल

जी हां, रोनित रॉय एक बार फिर दूल्हा बने हैं। उनकी शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, एक्टर ने अपनी 20वीं शादी की सालगिरह के खास मौके पर अपनी पत्नी नीलम बोस रॉय संग दोबारा सात फेरे लिए हैं। जिसका वीडियो उन्होंने खुद अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है।

एक्टर के जरिए शेयर की गई इन वीडियोज में कपल 20 साल बाद फिर से शादी के सात वचनों को दोहराते हुए नजर आ रहा है। इतना ही नहीं उनकी शादी के दौरान उनका बेटा अगस्त्य बोस भी मौजूद था। अपने मम्मी-पापा की शादी को अगस्त्य एंजॉय करते हुए नजर आ रहे हैं।

Advertisement

रोनित रॉय ने शादी  के इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा "मुझसे शादी करोगी..फिर से?" एक अन्य वीडियो को रोनित ने कैप्शन दिया, "दूसरी बार तो क्या, हजारों बार ब्याह तुझ ही से करूंगा।" साथ ही उन्होंने लिखा, "20वीं सालगिरह मुबारक हो माई लव।" बहरहाल, उनकी इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और पोस्ट पर कमेंट कर उन्हें शादी की बधाई भी दे रहे हैं। 

ये भी पढ़ें : Health Tips: शुगर से बनी चीजों से बनानी है दूरी तो नोट कर लें ये तरीके, भूल जाएंगे मीठा खाना

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 26 December 2023 at 14:29 IST