अपडेटेड 15 September 2025 at 16:24 IST
Rise And Fall: 'वो देवी थी जिसे मैंने खो दिया...', पत्नी को याद कर भावुक हुए पवन सिंह, अक्षरा सिंह से ब्रेकअप की बताई वजह?
पावर स्टार पवन सिंह इन दिनों 'राइज एंड फॉल' में है, जिन्हें देखना खूब पसंद किया जा रहा है। अब उन्होंने शो में ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बात की है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Pawan Singh: भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह इन दिनों रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' में गर्दा उड़ा रहे हैं। शो में उनके वन लाइनर्स और ठेठ देसी अंदाज काफी पसंद किया जा रहा है। शो से उनके कई वीडियोज सामने आ रहे हैं। इसी में उन्होंने अपनी शादीशुदा जिंदगी और अफेयर के बारे में खुलकर बात की।
पवन सिंह ने अर्जुन बिजलानी और नयनदीप संग कई चीजों पर बात की। जहां वो अपनी पहली पत्नी को याद कर भावुक हुए तो दूसरी ओर उन्होंने ज्योति सिंह और अक्षरा सिंह का भी जिक्र किया। अर्जुन बिजलानी ने बातचीत के दौरान पवन सिंह से उनकी शादी को लेकर सवाल किया। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि उनकी शादी हुई थी।
पहली पत्नी को याद कर भावुक हुए पवन सिंह
पवन सिंह ने कहा, 'मेरी शादी हुई थी। लेकिन तीन महीने में ही मेरी दुनिया उजड़ गई। उसने तीन महीने में ही गलत रास्ते से दुनिया को अलविदा कह दिया।' पावर स्टार की ये बात सुनते ही अर्जुन बिजलानी ने उनसे माफी मांगी और कहा कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं थी। इस दौरान नयनदीप ने भी कहा कि उन्हें भी नहीं पता था।
अक्षरा सिंह और ज्योति सिंह का भी किया जिक्र
पावर स्टार ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा, 'वो देवी थी जिसे मैंने खो दिया। कुछ सालों बाद जीवन में कुछ और लफड़ा हुआ।' उन्होंने बिना नाम लिए अक्षरा सिंह के बारे में बात की। इस पर अर्जुन ने पूछा 'क्या।' तो सुपरस्टार ने कहा, 'हम लोग किस लाइन में हैं? जब आप लगातार किसी के साथ काम करेंगे... लोग बोलते हैं न कि घर में एक जानवर रखते हैं तो उससे भी लगाव हो जाता है। तो कहीं क्लोजनेस हो गई थी। लेकिन परिवार को वो ठीक नहीं लगा। लगा कि वो गलत हो जाएगा। फिर परिवार ने कहीं ओर बसाया। वो जिंदगी बसी, तो उसमें भी धक्का लग गया। मेरा वो मैटर तलाक पर चल रहा है।' बता दें कि पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है।
Advertisement
मैं लव मैरिज नहीं कर सकता- पवन सिंह
अर्जुन बिजलानी ने उनसे दूसरी शादी को लेकर सवाल करते हुए कहा, 'ऐसा तो नहीं है न लाइफ में इस चीज के लिए आगे कोई जगह नहीं है।' पवन सिंह ने जवाब देते हुए कहा, 'इस फैसले को लेकर मैंने बचपन से ही ठान रखा था कि जिंदगी वही बसेगी जहां मेरा परिवार चाहेगा। इस चीज का फैसला में खुद से नहीं कर सकता। मैं लव मैरिज नहीं कर सकता।'
शो में गर्दा उड़ा रहे पावर स्टार
बता दें कि ये पवन सिंह का पहला रियलिटी शो है। शो में उन्हें काफी पसंद किया जा रहा है। पवन सिंह को इस शो में देखना उनके फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है।
Advertisement
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 15 September 2025 at 16:24 IST