अपडेटेड 19 July 2024 at 08:15 IST
शुभमन गिल बहुत बहुत क्यूट हैं… क्रिकेटर को डेट करने की खबरों पर रिद्धिमा ने दिया ऐसा बयान, हुआ वायरल
Ridhima Pandit Shubman Gill: टीवी एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित ने टीम इंडिया के युवा स्टार शुभमन गिल को डेट करने की अफवाहों पर रिएक्ट किया है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Ridhima Pandit Shubman Gill: टीम इंडिया के युवा स्टार शुभमन गिल आए दिन सुर्खियों में आ जाते हैं। मैदान पर तो उनका बल्ला चलता ही है, साथ ही साथ सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। सारा तेंदुलकर और सारा अली खान के साथ नाम जुड़ने के बाद उनका नाम टीवी एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित के साथ भी जोड़ा गया जिसपर अब एक्ट्रेस ने दोबारा रिएक्ट किया है।
कुछ समय पहले ऐसी खबरें आई थीं कि रिद्धिमा पंडित और शुभमन गिल जल्द शादी करने वाले हैं। इतना ही नहीं, उनकी शादी को लेकर कई डिटेल्स भी सामने आईं। फिर बाद में हमारी बहू रजनीकांत स्टार ने सोशल मीडिया के जरिए इन अफवाहों को खारिज कर दिया और दावा किया कि शादी तो दूर, वो शुभमन की दोस्त भी नहीं हैं।
रिद्धिमा पंडित पर आया शुभमन गिल का दिल?
रिद्धिमा पंडित ने एक बार फिर शुभमन गिल को डेट करने की खबरों पर चुप्पी तोड़ दी है और कहा है कि उन्हें क्रिकेटर काफी क्यूट लगते हैं। टीवी एक्ट्रेस ने फिल्मीज्ञान को दिए इंटरव्यू में इन अफवाहों पर रिएक्ट किया है। उन्होंने कहा कि वो तो शुभमन गिल को पर्सनली भी नहीं जानती हैं।
इसके अलावा रिद्धिमा पंडित ने ये भी कहा कि भले ही उनका शुभमन गिल से कोई रिश्ता ना हो लेकिन एक खिलाड़ी के रूप में वह उन्हें पसंद करती हैं। उनके मुताबिक, “सबसे पहली बात तो ये है कि मैं उन्हें नहीं जानती। लेकिन मुझे लगता है कि वह एक अद्भुत खिलाड़ी हैं। लेकिन मैं उन्हें नहीं जानती”।
Advertisement
शुभमन गिल से मिलकर मुद्दे को डिस्कस करेंगी रिद्धिमा पंडित?
इंटरव्यू के दौरान रिद्धिमा पंडित ने आगे ये भी कहा कि अगर वह कभी शुभमन गिल से व्यक्तिगत तौर पर मिलेंगी तो इस मुद्दे पर चर्चा जरूर करेंगी। साथ ही टीवी एक्ट्रेस ने क्रिकेटर के प्रति अपनी प्रशंसा भी जाहिर की और कहा कि उन्हें गिल ‘बहुत बहुत क्यूट’ लगते हैं।
जब सोशल मीडिया के जरिए रिद्धिमा ने गिल को डेट करने पर किया रिएक्ट
रिद्धिमा पंडित पहले भी अपनी इंस्टा स्टोरी के जरिए शुभमन गिल से शादी करने की अफवाहों पर रिएक्ट कर चुकी हैं। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वो कहती हैं कि “मुझे पत्रकारों की तरफ से काफी कॉल्स आ रहे हैं जो मेरी शादी को लेकर मुझसे सवाल कर रहे हैं लेकिन कैसी शादी। मैं शादी नहीं कर रही हूं और अगर मेरी जिंदगी में कुछ ऐसा अहम होगा तो मैं खुद सामने आकर इसका ऐलान करूंगी। इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है”।
Advertisement
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 19 July 2024 at 08:15 IST