रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर ने दुनिया को कहा अलविदा, 'रामायण' के 'लक्ष्मण' ने निधन पर जताया दुख

Prem Sagar Passed Away: फिल्ममेकर रामानंद सागर के बेटे और प्रोडयूसर प्रेम सागर का निधन हो गया है। उन्होंने आज सुबह 10 बजे अंतिम सांस ली। 'रामायण' में लक्ष्मण जी का रोल निभाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने प्रेम सागर के निधन पर दुख जताया है।

Ramanand Sagar son Prem Sagar
Ramanand Sagar son Prem Sagar | Image: X

Prem Sagar Passed Away: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक के बाद एक बुरी खबरें आ रही है। पहले 'पवित्र रिश्ता' फेम प्रिया मराठे कैंसर से जंग हार गईं। इसके बाद अब 'रामायण' बनाने वाले रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर के निधन की दुखद खबर सामने आई है। प्रेम सागर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। जानकारी के अनुसार उनका आज (31 अगस्त) सुबह 10 बजे निधन हो गया। प्रेम सागर के निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर छा गई है।

सुनील लहरी ने जताया दुख

प्रेम सागर एक सीनियर प्रोड्यूसर और सिनेमैटोग्राफर थे। उनके निधन पर 'रामायण' में लक्ष्मण जी का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने दुख जताया है। इंस्टाग्राम पर स्टोरी में सुनील ने लिखा, "यह दुखद समाचार शेयर करते हुए अतयंत दुख हो रहा है रामानंद सागर जी के पुत्र प्रेम सागर जी परलोक सिधार गए हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें और घरवालों को इस दुख की घड़ी सहने की शक्ति दें।"

प्रेम सागर भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (FTII) पुणे के 1968 बैच के पूर्व छात्र थे। उन्होंने सागर आर्ट्स के बैनर तले काम किया है, जो उनके पिता रामानंद सागर की ओर से स्थापित प्रोडक्शन हाउस था। इसी प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले 'रामायण' का निर्माण हुआ, जो आज भी लोगों के दिलों में बसी हुई है।

कैंसर से जंग हारीं प्रिया मराठे

प्रेम सागर से पहले मशहूर मराठी एक्ट्रेस प्रिया मराठे भी इस दुनिया को अलविदा कह गईं। उनकी उम्र महज 38 साल थी। प्रिया करीब एक साल से कैंसर से जंग लड़ रही थीं और रिकवर करने लगी थीं। इलाज के बावजूद एक्ट्रेस इस बीमारी से उबर नहीं पाई और जिंदगी की जंग हार गईं।

Advertisement

वो कई मराठी सीरियल्स में काम किया। इसके बाद प्रिया ने बालाजी टेलीफिल्म्स के 'कसम से' में विद्या बाली की भूमिका निभाई। बाद में उन्हें 'कॉमेडी सर्कस' के पहले सीजन में भी देखा गया। फिर उन्होंने टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' में काम किया। इसमें वो 'अर्चना' (अंकिता लोखंडे) की छोटी बहन के किरदार में नजर आई थीं। इतनी कम उम्र में एक्ट्रेस के निधन से इंडस्ट्री में मातम पसर गया।

यह भी पढ़ें: 'मुझसे शादी करोगी...', Bigg Boss के घर में गोरी मेम पर आया देसी छोरे का दिल, सलमान खान के आगे ही घुटनों पर बैठ कर दिया प्रपोज

Advertisement
Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड