अपडेटेड 20 January 2024 at 13:07 IST

जब Ramayan के Arun Govil ने खींचे Sunil Lahri के कान, बोले: ‘आज भी है राम-लक्ष्मण जैसा रिश्ता’

Viral Video: इस वीडियो में अरुण गोविल को सुनील लहरी के कान खींचते देखा जा सकता है। रामायण शो में दोनों ने राम और लक्ष्मण का रोल निभाया था।

Follow : Google News Icon  
Arun Govil-Sunil Lahri Video
अरुण गोविल-सुनील लहरी वीडियो | Image: X

Arun Govil-Sunil Lahri Video: पूरी दुनिया इस समय 22 जनवरी का बेसब्री से इंतजार कर रही है। इसी दिन भव्य राम मंदिर का उद्घाटन होने वाला है। 500 सालों के लंबे इंतजार के बाद प्रभु श्री राम पधारने वाले हैं। इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने के लिए ‘रामायण’ की स्टार कास्ट अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी तो राम नगरी भी पहुंच चुके हैं। इस बीच, भगवान राम का रोल करने वाले अरुण ने एक मजेदार वीडियो शेयर किया है।

रामानंद सागर की ‘रामायण’ भारत के सबसे आइकॉनिक शो में गिनी जाती है। लॉकडाउन के समय जब शो का री-टेलीकास्ट हुआ था तो टीआरपी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। इसके बाद छोटे पर्दे पर कई बार रामायण बनाई गई लेकिन लोगों के दिलों में भगवान राम, सीता माता और लक्ष्मण के रूप में अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी की छवि ही बसी हुई है।

सुनील लहरी संग मस्ती करते दिखे अरुण गोविल

ऐसे में जब राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह हो रहा है तो ये तीनों कलाकार ना जाए… ऐसा हो ही नहीं सकता। ये तीनों 17 जनवरी को ही अयोध्या पहुंच गए थे जहां उन्होंने एक भजन ‘हमारे राम आए हैं’ की शूटिंग की। अब अरुण ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जो जमकर वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में अरुण गोविल को सुनील लहरी के कान खींचते देखा जा सकता है। रामायण शो में दोनों ने भाई राम और लक्ष्मण का रोल निभाया था। बरसों पहले बना उनका रिश्ता आज भी उतना ही खूबसूरत है जो उनके इस वीडियो में भी झलकता है। 

Advertisement

यदि कलियुग में भी राम लक्ष्मण जैसे भाई हों तो जीवन में सहजता से जी कर संसार की किसी भी विपत्ति से पार पा सकते…
जय श्रीराम 🙏🏼 pic.twitter.com/zo3VJNNWAr

— Arun Govil (@arungovil12) January 19, 2024

इसे शेयर करते हुए अरुण गोविल ने कैप्शन में लिखा- ‘यदि कलियुग में भी राम लक्ष्मण जैसे भाई हो तो जीवन में सहजता से जीकर संसार की किसी भी विपत्ति से पार पा सकते…जय श्री राम’।

‘रामायण’ की कास्ट ला रही फैंस के लिए तोहफा

अरुण गोविल ने इससे पहले एक और पोस्ट करते हुए अपने नए भजन की घोषणा की थी। इस भजन का नाम है ‘हमारे राम आए हैं’ जिसमें टीवी इंडस्ट्री के राम, लक्ष्मण और माता जानकी नजर आएंगे। ये भजन 22 जनवरी को रिलीज होने वाला है जिस दिन राम मंदिर का उद्घाटन होगा।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः Sania Mirza से तलाक की अफवाहों के बीच Shoaib Malik ने किया दूसरा निकाह, कौन हैं उनकी दूसरी पत्नी
 

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 20 January 2024 at 13:07 IST