अपडेटेड 8 March 2024 at 11:49 IST
राखी सावंत के एक्स-हस्बैंड आदिल दुर्रानी ने किया दूसरा निकाह, इंडस्ट्री से ही हैं उनकी बेगम
Adil Durrani Wedding: आदिल दुर्रानी और सोमी खान की शादी को लेकर बीते कई दिनों से अटकलें लगाई जा रही थीं। अब आखिरकार उन्होंने खबर कंफर्म कर दी है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Adil Durrani Wedding: आदिल दुर्रानी ने निकाह कर लिया है। ये वहीं आदिल दुर्रानी हैं जिन्हें राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने दुनियावालों के सामने अपना पति कहकर इंट्रोड्यूस कराया था। बाद में दोनों के रिश्ते में खटास आने लगी और राखी ने उनके खिलाफ घरेलू हिंसा का केस भी दर्ज करा दिया था। अब आदिल को सोमी खान (Somi Khan) में अपना हमसफर मिल गया है जो इंडस्ट्री से ही ताल्लुक रखती हैं।
आदिल दुर्रानी और सोमी खान की शादी को लेकर बीते कई दिनों से अटकलें लगाई जा रही थीं। अब कपल ने आखिरकार सोशल मीडिया के जरिए इस खबरों पर से पर्दा हटा दिया है। आदिल ने अपने निकाह की कई तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह सोमी खान संग रोमांटिक होते नजर आ रहे हैं।
राखी सावंत के एक्स-हस्बैंड आदिल दुर्रानी ने की दूसरी शादी
आदिल दुर्रानी ने 3 मार्च को सोमी खान से शादी की थी जो एक रिएलिटी शो में हिस्सा लेने के लिए जानी जाती हैं। आदिल ने अपने इंस्टा हैंडल पर कई सारी तस्वीरें पोस्ट कर फैंस को अपने निकाह की जानकारी दी है। कपल ने एक निजी समारोह में हमेशा साथ रहने की कस्में खाई थीं। इस मौके पर जहां आदिल ने वाइट शेरवानी पहनी थी, वहीं सोमी लाल लहंगे में सजी सवरी नजर आईं।
अपने निकाह की तस्वीरें शेयर करते हुए आदिल खान दुर्रानी ने कैप्शन में लिखा- “हमें यह घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि अल्लाह की मेहरबानी से, हमने एक सिंपल और सुंदर समारोह में अपना निकाह संपन्न कर लिया है। अलहम्दुलिल्लाह, हम इस आशीर्वाद के लिए आभारी हैं और हम अपने परिवारों और दोस्तों के प्यार और समर्थन के लिए उनकी सराहना करते हैं। हम पति-पत्नी के रूप में एक साथ अपनी नई यात्रा शुरू करने के लिए बेताब हैं। प्लीज एक धन्य वैवाहिक जीवन के लिए अपनी प्रार्थनाओं में हमें याद रखें”।
Advertisement
राखी सावंत ने लगाए थे आदिल पर कई आरोप
गौरतलब है कि ये आदिल का दूसरा निकाह है। इससे पहले उन्होंने राखी सावंत से शादी की थी। दोनों हर इवेंट पर साथ नजर आते थे और अक्सर साथ में स्पॉट किए जाते थे। हालांकि, पिछले साल दोनों ने अपना रिश्ता खत्म करने का फैसला किया जब राखी ने आदिल पर कई गंभीर आरोप लगाए और उन्हें जेल तक भिजवा दिया था।
ये भी पढ़ेंः 'हम साथ-साथ हैं', ननद-भाभी का हाथ थामे कुछ यूं नजर आईं राधिका मर्चेंट, छाई डिनर पार्टी की तस्वीरें
Advertisement
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 8 March 2024 at 07:31 IST