अपडेटेड 10 August 2021 at 09:10 IST
Pratyusha Banerjee Birthday: हर बार प्‍यार में मिला धोखा, कभी 'वधू' नहीं बन पाई 'बालिका'
प्रत्युषा बनर्जी ने कलर्स पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक 'बालिका वधू' में आनंदी का किरदार निभाया था।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

टीवी के प्रसिद्ध शो 'बालिका वधु' में मुख्य किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी आज इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनका अभिनय, उनका किरदार दर्शकों के दिलों में है क्योंकि बालिका वधु की भूमिका में उन्होंने बेहतरीन कला बिखेरा था। आज उनका जन्मदिन है, लेकिन वो अब हमारे बीच नहीं हैं। आपको बता दें, 'आनंदी' का किरदार निभाने वाली प्रत्युषा बनर्जी की मौत अप्रैल 2016 में हुई थी।
आनंदी के नाम से दिलों पर किया था राज
प्रत्युषा बनर्जी ने कलर्स पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक 'बालिका वधु' में आनंदी का किरदार निभाया था। जो दर्शकों के दिलों पर आज भी राज कर रहा है, अभी भी कई लोग प्रत्युषा को आनंदी के नाम से ही जानते हैं। इसके अलावा टीवी रियलिटी शो 'झलक दिखला जा सीजन 5' और 'बिग बॉस सीजन 7' में भी उन्होंने हिस्सा लिया था। प्रत्युषा कम समय मे हीं टीवी की इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस बन गईं थीं। 'बालिका वधु' में छोटी आनंदी के किरदार में अविका गौर ने काम किया था।
प्रत्यूषा का जमशेदपुर में हुआ था जन्म
Advertisement
प्रत्यूषा का जन्म 10 अगस्त 1991 में जमशेदपुर, झारखंड में हुआ था। उनको बचपन से ही एक्टिंग करने का शौक था। वो छोटी उम्र से ही अपने स्कूल के कल्चरल इवेंट में भाग लेती थीं। इसके बाद टीवी और फिल्मों में काम करने के लिए वो मुंबई आ गईं। इनके पिता का नाम शंकर और मां का नाम सौम्या बनर्जी है।
एक्ट्रेस अपने सपनों को पूरा करने के लिए तेजी से आगे बढ़ रही थी.. मंजिल तक पहुंच ही गई थी कि अचानक उनकी मौत की खबर मिली और प्रत्युषा ने हमेशा के लिए इस दुनिया से अलविदा कह दिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अगस्त 2015 में प्रत्यूषा बनर्जी ने बिजनेस मैन मकरंद मल्होत्रा के साथ उनके रिलेशन टूटने के बाद अभिनेता और निर्माता राहुल राज सिंह से डेटिंग करना शुरू कर दिया था। इस दौरान कई तरह की अफवाहें भी हुईं, लेकिन 24 साल की प्रतुशा बनर्जी ने एक अप्रैल 2016 को अपने फ्लैट में कथित तौर पर फांसी लगा ली थी। अचानक से आनंदी के चले जाने से उनके फैंस में गम का माहौल था। दर्शक आज भी अपनी आनंदी को याद कर भावुक हो जाते हैं।
Advertisement
प्रत्युषा बनर्जी के सुसाइड करने के पीछे कई कारण बताए जाते हैं। इसमें से एक कारण उनके ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज से उनका रिलेशन खराब होना भी बताया गया है। बताया जाता है कि प्रत्युषा तनाव में थीं, हालांकि अभी तक कई तरह के सवाल है, जो दर्शकों के जेहन में हैं।
कई तरह के शो में किया था काम
एक्ट्रेस आज इस दुनिया में नहीं है, लेकिन उनके टैलेंट को लोग याद कर रहे हैं क्योंकि उन्होंने कम समय में बहुत नाम कमाया था। बता दें प्रत्युषा 'बालिका वधू' के अलावा बिग बॉस, प्यार तूने क्या किया, सावधान इंडिया, स्वरागिनी, जैसे सीरियल में भी काम किया था, लेकिन जैसे-जैसे वे आगे बढ़ रही थी वैसे-वैसे उनके पर्सनल लाइफ में कुछ परेशानियां बढ़ती जा रही थी।
'बालिका वधु' के नए सीजन का इंतजार खत्म
लंबे समय से 'बालिका वधु' दर्शकों को पसंद है'। इसलिए एक बार फिर इसका नया सीजन भी आ गया है। इस सीजन में समाज से संघर्ष कर बाल विवाह के खिलाफ की कहानी दिखाई जा रही है, जिसमें राजस्थान की चार लड़कियों की संघर्ष की कहानी है, जो कलर्स टीवी पर प्रसारित किया जा रहा है।
Published By : Ashwani Rai
पब्लिश्ड 10 August 2021 at 08:16 IST